ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादखांसी की दवा समझ पी ली कीटनाशक

खांसी की दवा समझ पी ली कीटनाशक

गांधी नगर निवासी वृद्ध संतोष साव (70) ने खांसी की दवा समझ कर कीटनाशक पी ली। इलाज के लिए वृद्ध को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। घरवालों...

खांसी की दवा समझ पी ली कीटनाशक
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 23 Oct 2017 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गांधी नगर निवासी वृद्ध संतोष साव (70) ने खांसी की दवा समझ कर कीटनाशक पी ली। इलाज के लिए वृद्ध को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। घरवालों ने बताया कि वे खांसी से परेशान रहते थे। अक्सर सिरप लिया करते थे। सिरप की बोतल और कीटनाशक पास में ही रखी थी। गलती से उन्होंने सिरप समझ कीटनाशक पी लिया।

घरवालों के अनुसार जब स्वाद में अंतर आया, तो उन्होंने घरवालों को बताया। उसके बाद पता चला कि उन्होंने कीटनाशक पी ली है। तुरंत उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें