ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद स्टेशन के ओवरब्रिज की सीढ़ी का स्लैब धंसा, दो महिलाएं घायल

धनबाद स्टेशन के ओवरब्रिज की सीढ़ी का स्लैब धंसा, दो महिलाएं घायल

धनबाद रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर को पुराना बाजार से जोड़ने वाले एक मात्र ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टल गया। रविवार को उत्तरी छोर पर पुल की सीढ़ी का स्लैब धंस गया। सीढ़ी टूटने के कारण पुराना बाजार से...

धनबाद स्टेशन के ओवरब्रिज की सीढ़ी का स्लैब धंसा, दो महिलाएं घायल
वरीय संवाददाता,धनबादSun, 25 Jun 2017 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर को पुराना बाजार से जोड़ने वाले एक मात्र ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टल गया। रविवार को उत्तरी छोर पर पुल की सीढ़ी का स्लैब धंस गया। सीढ़ी टूटने के कारण पुराना बाजार से उत्तरी छोर की तरफ आ रही दो महिलाएं गिर कर घायल हो गईं।
धनबाद स्टेशन बनने के बाद न्यू स्टेशन और पुराना बाजार की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह पुल बनाया गया था। 60 साल से अधिक पुराने इस पुल की स्थिति लगातार जर्जर होती जा रही है। ट्रेनों से धनबाद स्टेशन आने वाले लोगों के साथ आम लोग भी इस पुल का इस्तेमाल करते हैं। स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे की कॉलोनी भी है। सैकड़ों रेलकर्मी और उनके परिजन भी हर दिन इसी पुल से न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी जाते हैं। पुल की सीढ़ियां टूटने से उस पार जाने वाले लोगों खास कर महिला, बुजुर्ग और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे इस जर्जर पुल के विकल्प में आरपीएफ पोस्ट के बगल से एक नया ओवरब्रिज बना रहा है। इस पर डेढ़ साल से काम भी चल रहा है। लेकिन नया पुल बनने तक यदि इस पुल की मरम्मत नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें