ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरेनबो के मालिक धीरेन रवानी की हत्या, हमलावर को भी पीटकर मार डाला

रेनबो के मालिक धीरेन रवानी की हत्या, हमलावर को भी पीटकर मार डाला

रेनबो ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर धीरेन रवानी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात झरिया के भौंरा के गौरखूंटी मोड़ पर धीरेन के चचेरे भाई शंकर रवानी के बेटे कुणाल रवानी ने ही उन्हें गोली मार...

रेनबो के मालिक धीरेन रवानी की हत्या, हमलावर को भी पीटकर मार डाला
वरीय संवाददाता,धनबादFri, 18 Aug 2017 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

रेनबो ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर धीरेन रवानी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात झरिया के भौंरा के गौरखूंटी मोड़ पर धीरेन के चचेरे भाई शंकर रवानी के बेटे कुणाल रवानी ने ही उन्हें गोली मार दी। भौंरा से धनबाद आने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर गोली चलाने के बाद कुणाल को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। आक्रोशित की पिटाई से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई।
धीरेन रवानी 17 अगस्त को मनसा पूजा के लिए अपने पैतृक घर भौंरा गौरखूंटी गए थे। शुक्रवार को मनसा पूजा का पारण था। धीरेन के घर प्रसाद खाने काफी लोग पहुंचे थे। रात करीब पौन 10 बजे धीरेन अपने पुराने दोस्तों के साथ घर से टहलते हुए जैसे ही मोड़ पर पहुंचे कुणाल ने उन्हें सटा कर सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में घर के लोग धीरेन को लेकर सेंट्रल अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ घंटे बाद हमलावर भतीजे की भी पिटाई के बाद मौत हो गई।
वर्षों से दोनों भाइयों में चल रहा था विवाद
धीरेन रवानी और शंकर रवानी के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच कानूनी जंग भी छिड़ी हुई है। पुराने मामले में शंकर रवानी कई महीनों से जेल में बंद है। नन बैंकिंग कंपनी के पचड़े में फंस कर धीरेन रवानी भी कई महीनों तक जेल में रहे थे। हाल के दिनों में प्रोडक्ट मार्केटिंग के धंधा कर रहे थे। बिहार, बंगाल और उड़ीसा सहित कई राज्यों में धीरेन का व्यवसाय है।
वर्जन
दोनों परिवारों में पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज रतन चोथे, एसएसपी, धनबाद

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें