ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादटुंडी सीएचसी में मरीजों का होगा एक्स रे

टुंडी सीएचसी में मरीजों का होगा एक्स रे

जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी के लोगों के लिए अच्छी खबर। एक्स-रे करवाने के लिए उन्हें अब शहर का रूख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में जल्द एक्सरे...

टुंडी सीएचसी में मरीजों का होगा एक्स रे
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 13 Aug 2017 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी के लोगों के लिए अच्छी खबर। एक्स-रे करवाने के लिए उन्हें अब शहर का रूख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में जल्द एक्सरे की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। टुंडी के साथ साथ केन्दुआडीह स्वास्थ्य केन्द्र में भी एक्स-रे मशीन लगायी जाएगी। अधिकारियों की मानें तो मई में इन दोनों केन्द्रों में मरीजों को एक्स-रे का लाभ मिलने लगेगा। दो केन्द्रों में होगा अल्ट्रासोनोग्राफी केन्दुआडीह और जोड़ापोखर (झरिया) स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू की जाएगी। हालांकि इसमें दो से तीन माह का समय लग सकता है। अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन के कुछ पार्ट की खरीद के बाद इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। ताकि आवंटन मिल सके। अधिकारियों के अनुसार इन्हीं दोनों केन्द्रों में स्त्री एवं प्रसव रोग के डॉक्टर हैं। इसलिए अल्ट्रासोनोग्राफी यहीं शुरू की जाएगी। चल चिकित्सा वाहन की मशीनों का होगा इस्तेमाल स्वास्थ्य केन्द्रों में लगने वाली एक्स-रे और अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनें पहले चल चिकित्सा वाहन में लगी थी। इन वाहनों में रेडियोलॉजिस्ट व एक्स-रे टेक्नीशियन नहीं थे। नतीजा चारों चल चिकित्सा वाहनों से मशीनें उतार ली गयी थी। लगभग चार वर्षों से ये मशीनें सिविल सर्जन कार्यालय के स्टोर में पड़ी हुई है। अब इनका इस्तेमाल होगा। वर्जन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए टुंडी समेत अन्य केन्द्रों में एक्स-रे और अल्ट्रासोनाग्राफी की सुविधा शुरू की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि मरीजों को जल्द इसका लाभ मिलने लगे। डॉ आशा एक्का, सिविल सर्जन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें