ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादशराब समझ पी ली फिनाइल, नशा उतारने को पिलाया गोबर का घोल

शराब समझ पी ली फिनाइल, नशा उतारने को पिलाया गोबर का घोल

बलियापुर निवासी सुखलाल हांसदा (40) ने शराब समझकर फिलाइल पी ली। घटना गुरुवार शाम की है। फिलाइन का असर खत्म करने के लिए गांव वाले पूरी रात उसे गोबर का घोल पिलाते रहे। जब स्थिति गंभीर हो गयी तो शुक्रवार...

शराब समझ पी ली फिनाइल, नशा उतारने को पिलाया गोबर का घोल
वरीय संवाददाता,धनबादFri, 21 Jul 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बलियापुर निवासी सुखलाल हांसदा (40) ने शराब समझकर फिलाइल पी ली। घटना गुरुवार शाम की है। फिलाइन का असर खत्म करने के लिए गांव वाले पूरी रात उसे गोबर का घोल पिलाते रहे। जब स्थिति गंभीर हो गयी तो शुक्रवार की सुबह इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
सुखलाल के घरवालों के अनुसार गुरुवार की शाम वे शराब के नशे में  घर आया। घर आकर फिर से शराब खोजने लगा। घरवालों को लगा नशे में हैं। किसी ने ध्यान नहीं दिया। घर के एक कोने में बोतल में फिलाइन रखा था। शराब समझकर उन्होंने पूरी बोतल फिलाइल पी ली।
इस घटना के बाद सुखलाल को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही उसका उपचार किया जाने लगा। उल्टी करवाने के लिए पूरी रात गांव वाले उसे पानी में गोबर घोल कर पिलाते रहे। सुबह होते होते उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। तब घरवाले उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे। पीएमसीएच में भर्ती सुखलाल की हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें