ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसिंह मेंशन में गूंजी किलकारी, जेल में बंद MLA संजीव बने पिता

सिंह मेंशन में गूंजी किलकारी, जेल में बंद MLA संजीव बने पिता

रघुकुल के बाद सिंह मेंशन में भी शनिवार को किलकारी गूंजी। झरिया विधायक संजीव सिंह पिता बने। उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने रांची के एक अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया। संजीव और रागिनी की पुत्री के जन्म ने...

सिंह मेंशन में गूंजी किलकारी, जेल में बंद MLA संजीव बने पिता
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 24 Sep 2017 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

रघुकुल के बाद सिंह मेंशन में भी शनिवार को किलकारी गूंजी। झरिया विधायक संजीव सिंह पिता बने। उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने रांची के एक अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया। संजीव और रागिनी की पुत्री के जन्म ने सिंह मेंशन के लोगों के चेहरे पर खुशी बिखेर दे दी।

एक सप्ताह पहले ही रामधीर सिंह और इंदू देवी भी नाना-नानी बने हैं।नीरज सिंह की हत्या के कुछ ही दिन बाद उनके दोनों अनुज को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। अभिषेक सिंह और एकलव्य सिंह के बेटों की किलकारी ने रघुकुल के दर्द पर मरहम लगाने का काम किया था। इसी तरह संजीव सिंह की पुत्री की आहट ने सिंह मेंशन को मुस्कुराने की वजह दी। छह महीने बाद कुंती देवी के चेहरे पर खुशी दिखी। कुंती के साथ-साथ मेंशन के अन्य सदस्यों ने भी इस सुखद क्षण को एक-दूसरे के साथ बांटा। रांची होटवार जेल जाकर संजीव सिंह के करीबियों ने उन्हें बधाई दी। चचेरे भाई की हत्या के मामले में 21 अप्रैल से ही संजीव जेल में बंद हैं।

नवरात्र ना करने का प्रण मां ने तोड़ दिया...

संजीव सिंह की पुत्री के जन्म से उत्साहित उनकी बहन किरण सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है ‘लगता है मेरे 14 साल पुराने नवरात्र व्रत ना करने के प्रण को मां ने तोड़ देने का मन बना लिया है। 14 साल पहले नवरात्र के अष्टमी के दिन ही कोई हमसे बिछड़ गया था, आज फिर से माई ने नवरात्र में ही किसी को अपने रूप में भेज दिया। माना जा रहा है कि इस पोस्ट में किरण अपने भाई राजीव रंजन सिंह के बिछड़ने की बात कह रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें