ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादकोल इंडिया में इंटक ने तीन दिन हड़ताल की घोषणा की

कोल इंडिया में इंटक ने तीन दिन हड़ताल की घोषणा की

छह नवंबर से आठ नवंबर तक कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में इंटक ने हड़ताल की घोषणा की है। रांची में फेडरेशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मालूम हो...

कोल इंडिया में इंटक ने तीन दिन हड़ताल की घोषणा की
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 24 Sep 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

छह नवंबर से आठ नवंबर तक कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में इंटक ने हड़ताल की घोषणा की है। रांची में फेडरेशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मालूम हो इंटक में आपसी विवाद के कारण कोर्ट ने इंटक के किसी भी धड़े को निर्णय होने तक बैठक में भाग लेने से प्रतिबंध लगा दिया है। अन्य यूनियन नेताओं ने इंटक के निर्णय पर तंज कसा है। एटक के लखन लाल महतो ने कहा कि अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। न्यायालय की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोयला क्षेत्र में इंटक अप्रासांगिक न हो जाए इसलिए अपनी मौजूदगी को लेकर परेशान है। इसीलिए हड़ताल के बहाने चर्चा में रहने की कोशिश है। कोयला वेतन समझौता का रोडमैप तैयार है और 10 अक्टूबर को वेतन समझौता पर हस्ताक्षर होना तय है। इधर आरसीएम (इंटक से सबद्ध) के महामंत्री एके झा ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों एवं कोयला मजदूरों एवं ठेका मजदूरों के हितों को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया गया है। अन्य यूनियनों को भी इसमें साथ देने का आह्वान किया गया है। हड़ताल के पूर्व नौ अक्टूबर को हर कोयला कंपनी के मुख्यालय में सत्याग्रह किया जाएगास। 16 से 14 अक्टूबर तक वर्क टू रूल एवं 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक कोयला डिस्पैच रोका जाएगा। इसके बाद छह से आठ नवंबर तक हड़ताल होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें