ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादढोलीड़ा ढोल तू धीमे गवाड़ ना.....

ढोलीड़ा ढोल तू धीमे गवाड़ ना.....

शारदीय नवरात्री के तीसरे दिन शनिवार को गुजराती स्कूल गरबा का आयोजन हुआ। उत्तर गुजरात के पारंपारिक गरबा गीत तथा काठियावाड़ी लोक संगीत ढोलीड़ा ढोल तु धीमे गवाड़ ना, धीमे वगाड़ ना.., आसमानी रंगनी...

ढोलीड़ा ढोल तू धीमे गवाड़ ना.....
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 23 Sep 2017 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्री के तीसरे दिन शनिवार को गुजराती स्कूल गरबा का आयोजन हुआ। उत्तर गुजरात के पारंपारिक गरबा गीत तथा काठियावाड़ी लोक संगीत ढोलीड़ा ढोल तु धीमे गवाड़ ना, धीमे वगाड़ ना.., आसमानी रंगनी चुंदड़ी रे, चुंदड़ी रे, मां नी चुंदड़ी लहेराय.., हे मारी महिसागरने आरे ढोल वागे से, वागे से, ढोल वागे से.., तारा विना श्याम मने एकलड़ु लागे रास रमवा ने वेहलो आवजे....., चपटी भरी चोखा ने घी नो छे दिवड़ो, श्रीफड़ नी जोड़ लय रे, हालो हालो पावागढ़ जय रे... पर महिलाएं और युवतियों ने झूमकर गरबा नृत्य किया। स्कूलों में छुट्टियां हो जाने के कारण शनिवार को गरबा चोक में भीड़ रही। छोटी बच्चियों का गरबा नृत्य करने का उमंग बस देखते ही बन रहा था। पारंपरिक परिधान में महिलाएं गरबा नृत्य करने आयी महिलाओं ने गुजरात के पारंपारिक चणिया चोली ड्रेस पहनकर खूब उत्साह से गरबा नृत्य किया। गरबा के मध्य में ऐसा रंग जमा कि 83 वर्षीय चंपाबेन भी अपने को रोक नहीं सकी। चंपाबेन ने भी बहुत ही उत्साह और उमंग से गरबा नृत्य किया। गणेश वंदना से हुई शुरुआत गरबा की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। भीड़ को देखते हुए गरबा के तीन राउंड बनाए गए। आयोजकों ने बताया कि 28 सितंबर महाअष्टमि के दिन गरबा चोक में हवन किया जाएगा। तत्पश्चात संध्या 4.30 बजे हवन में आहुती देने के बाद गरबा आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में मां शक्ति सत्संग के भुजंगी पंड्या, योगेश व्यास, दुलेराय चावड़ा, दीपेश याज्ञनिक, दीपक रावल, योगेश जोशी, नितीन भट्ट, शैलेश रावल, वरूण सामराणी, अभिमन्यु कुमार, सन्नी रावल, निखील चावड़ा, मनुबेन चावड़ा, समिता परमार, रंजनबेन व्यास सहित समिति के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। महिला मंडल का डांडिया श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के महिला मंडल की ओर से गरबा व डांडिया का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं डांडिया का आनंद लिया। गीतों पर युवती व महिलाओं गरबा नृत्य किया। मौके पर समीता परमार, ममता परमार, बनीना चावड़ा, मनु बेन चावड़ा, रीता चावड़ा, जयश्री चौहार, रचना राठोड़ आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें