ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीह : छेड़खानी के बाद छात्रा ने की खुदकुशी

गिरिडीह : छेड़खानी के बाद छात्रा ने की खुदकुशी

छेड़खानी के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना महेशलुंड़ी गांव में हुई। रविवार की सुबह दसवीं क्लास की 15 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में फांसी से झूलता हुआ मिला। छात्रा के पिता की...

गिरिडीह : छेड़खानी के बाद छात्रा ने की खुदकुशी
प्रतिनिधि,गिरिडीह।Sun, 21 May 2017 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

छेड़खानी के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना महेशलुंड़ी गांव में हुई। रविवार की सुबह दसवीं क्लास की 15 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में फांसी से झूलता हुआ मिला। छात्रा के पिता की शिकायत पर मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, जिलमें महेशलुंडी गांव के पांच युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गांव में महायज्ञ चल रहा था। शनिवार की रात छात्रा अपनी मां के साथ जागरण में गयी थी। रात लगभग एक बजे शोर मचा कि एक लड़की के साथ कुछ लड़कों ने छेड़खानी की है। इसके बाद वहां लोग जुटे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तभी एक युवक को पकड़ लिया।
क्या है घटनाक्रम : मृतका के पिता ने एफआईआर में कहा है कि रात में उसकी बेटी  छेड़खानी होने के बाद से लगातार रो रही थी। रात को करीब एक बजे वह यज्ञ स्थल पर चल रहे जागरण से उठकर घर के पीछे शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आयी। इसके बाद यज्ञ स्थल से वापस लौट रहे लोग आवाज सुनकर खेत की तरफ दौड़ने लगे। खेत में जाकर देखा तो कुछ युवक भाग रहे थे। इसी बीच उनका भतीजा भी वहां पहुंचा तो उनकी बेटी ने रोते हुए कहा कि उसे बदनाम कर दिया। उसके साथ छह-सात लड़कों ने छेड़खानी की है। फिर बेटी रोते हुए घर आ गयी। उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर यज्ञ स्थल से घर बुलाया। इसके बाद पत्नी की उपस्थिति में बेटी ने पूरी जानकारी दी।
क्या कहा था घरवालों से : बेटी ने बताया था कि वह जब शौच के लिए जा रही थी तो अंधेरे का फायदा उठाकर करण कुमार उर्फ सोनू निवासी साकिन बंधाबाद, थाना गाण्डेय ने उसका हाथ पकड़ लिया और गंदी-गंदी बातें करने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। सोनू के साथ मौजूद रिक्की कुमार राणा, राहुल राय, नितीश गुप्ता एवं अजय दास उर्फ भुटका सभी निवासी साकिन महेशलुंडी थाना मुफस्सिल ने सोनू का साथ दिया और चारों ने भी छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने के बावजूद आपत्तिजनक बातें करना जारी रखा। उसके ऊपर दबाव डाला गया। यह भी कहा कि हम सोनी से तुम्हारी शादी करवा देंगे। बेटी की ये बातें सुनकर घरवाले अवाक रह गए और सुबह थाने में इसकी शिकायत करने को कहा।
फिर कर ली आत्महत्या: इसके बाद छात्रा अपने कमरे में सोने चली गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह 4.30 बजे जब मां ने बेटी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया तो खिड़की के दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर देखा तो छात्रा गमछा से फंदा लगाकर पंखे झूल रही थी। इसके बाद लोग अंदर घुसे, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने कहाः थाना प्रभारी, मुफस्सिल रामनारायण चौधरी ने कहा कि छेड़खानी के बाद लोक-लाज के चलते छात्रा के आत्महत्या के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें