ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीहः धार्मिक स्थल में युवक को पीटा, आगजनी के बाद तनाव

गिरिडीहः धार्मिक स्थल में युवक को पीटा, आगजनी के बाद तनाव

सोमवार की रात सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव में एक धार्मिक स्थल में घुसकर एक समुदाय के लड़के ने वहां कुछ चीजों से छेड़छाड़ की। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने...

गिरिडीहः धार्मिक स्थल में युवक को पीटा, आगजनी के बाद तनाव
प्रतिनिधि,सरिया गिरिडीहTue, 18 Jul 2017 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की रात सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव में एक धार्मिक स्थल में घुसकर एक समुदाय के लड़के ने वहां कुछ चीजों से छेड़छाड़ की। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पांच मीट दुकानों को आग के हवाले कर दिया। साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए गिरिडीह से डीसी उमाशंकर सिंह भारी पुलिस बल के साथ रात में केशवारी पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक युवक सोमवार रात एक धार्मिक स्थल में घुस गया और वहां कुछ चीजों से छेड़छाड़ करने लगा। यह पता नहीं लग सका है कि उक्त युवक ने ऐसा जान बूझकर किया है या अनजाने में हुआ। बहरहाल लोगों ने उसे ऐसा करते देख दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने कुछ दूरी पर मुर्गे की पांच दुकानों में आग लगा दी। इससे स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए फौरी तौर पर सरिया पुलिस उस लड़के को पकड़कर थाने ले गई। सांप्रदायिक तनाव के बाद सरिया एसडीओ पी के मंडल, एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा, बीडीओ शशिभूषण वर्मा एवं सरिया बगोदर पुलिस व जगुआर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कुछ लोगों के साथ शांति बहाल करने की कोशिश में जुट गए। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला नियंत्रण में था। गांव के भी लोग एक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें