ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीहः खदान में 120 घंटे बाद मिली छात्रा की लाश, पुलिस पर पथराव

गिरिडीहः खदान में 120 घंटे बाद मिली छात्रा की लाश, पुलिस पर पथराव

गुरुवार शाम सरिया के कुसमरजा गांव में सात साल की बच्ची नुशरत की लाश उठाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस पर लाठी-पत्थर चलाए, जिसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट लगने की...

गिरिडीहः खदान में 120 घंटे बाद मिली छात्रा की लाश, पुलिस पर पथराव
प्रतिनिधि,सरिया गिरिडीहThu, 22 Jun 2017 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार शाम सरिया के कुसमरजा गांव में सात साल की बच्ची नुशरत की लाश उठाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस पर लाठी-पत्थर चलाए, जिसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट लगने की सूचना है। पुलिस बल ने हवाई फायरिंग भीड़ को खदेड़ा। करीब दस राउंड हवाई फायरिंग होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने गोली चलाने की पुष्टि नहीं की है।
सरिया थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने बताया कि पत्थरबाजी में एएसआई राम बिनोद सिंह समेत पांच जवान मामूली रूप से घायल हैं, जिनका बंदखारो गांव में ही उपचार कराया गया। घटनाक्रम की शुरुआत में बताया गया कि ग्रामीण किसी प्रशासनिक अधिकारी के पूर्व में दिए गए बयान से नाराज थे, जिसका गुस्सा पुलिस बल पर उतारा गया। समाचार लिखे जाने तक बच्ची की लाश उसके परिजन अपने घर ले गए। बगोदर और सरिया पुलिस दोबारा पूरी तैयारी के साथ घटना स्थल पर गई है।
क्या है मामला : खलील अंसारी की पुत्री नुशरत खातून सरिया के कुसमरजा में एक निजी विद्यालय में कक्षा एलकेजी में पढ़ती थी। 18 जून की सुबह सात बजे अपनी नानी के साथ गहरी खदान में नहाने गई थी। इस दौरान फिसलने से डूब गयी। हो-हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर से शव को खोजने का प्रयास किया, पर गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद सरिया थाना को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सोनू चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे और खदान का मुआयना किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि इस खदान की गहराई दो सौ फीट से अधिक बतायी जाती है। थाना प्रभारी ने बोकारो के गोताखोरों से संपर्क किया। उसी दिन शाम पांच बजे गोताखोरों की टीम पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा नहीं मिली। इसके बाद रांची से भी गोताखोरों की टीम आई। उसने भी 20 जून तक प्रयास किया लेकिन बच्ची को नहीं निकाला जा सका। गुरुवार शाम चार बजे लाश तैरती हुई बाहर आ गई। स्थानीय पंस सदस्य नागेश्वर प्रसाद की सूचना पर वहां भीड़ लग गई।
पुलिस पहुंची तो बवाल: लाश मिलने की सूचना पर सरिया पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने पहुंची। जैसे ही पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। बवाल के दौरान थाने के एक पुलिसकर्मी सोहराय उरांव को कुसमरजा के पंचायत समिति सदस्य शनिचर पंडित ने बाइक से घटनास्थल से सुरक्षित थाना पहुंचाया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें