ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीह में चार नक्सली धराए, विस्फोटक बरामद

गिरिडीह में चार नक्सली धराए, विस्फोटक बरामद

माओवादियों के गढ़ माने जानेवाले पारसनाथ पर्वत की तराई में सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुखरा थाना क्षेत्र से चार नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस व...

गिरिडीह में चार नक्सली धराए, विस्फोटक बरामद
प्रतिनिधि,मधुबन (गिरिडीह)Sat, 22 Jul 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

माओवादियों के गढ़ माने जानेवाले पारसनाथ पर्वत की तराई में सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुखरा थाना क्षेत्र से चार नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मधुबन थाने में शनिवार शाम प्रेस वार्ता कर एएसपी दीपक कुमार ने इसकी जानकारी दी।
बताया कि खुखरा के मेरमगड्डा गांव से गोविंद मांझी व ताला दा, बदगांवा के कालीचरण तुरी और खंभरा निवासी गिरधारी महतो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के घर से तीन आईडी, दस डेटोनेटर, 197 राउंड गोली, नक्सली साहित्य, पुलिस जवानों के नाम धमकी भरा पत्र आदि सामान बरामद किए हैं।  गोविंद मांझी व ताला दा का पुराना नक्सली इतिहास रहा है। दोनों कई नक्सली कांडों में जेल भी जा चुके हंै। बाद में दोबारा दस्ते में सक्रिय हो गया है। गिरफ्तार नक्सली नुनूचंद महतो के दस्ते का सक्रिय सदस्य है। खुखरा पुलिस मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें