ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबिहार में एनडीए,धनबाद में फूटे पटाखे

बिहार में एनडीए,धनबाद में फूटे पटाखे

बिहार में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में धनबाद में भाजपा-जदयू साथ दिखे। गुरूवार को रणधीर वर्मा चौक पर आतिशबाजी हुई और मिठाई खिला एक-दूसरे का मुहं मीठा किया। लंबे समय बाद भाजपा-जदयू के झंडे साथ...

बिहार में एनडीए,धनबाद में फूटे पटाखे
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 28 Jul 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में धनबाद में भाजपा-जदयू साथ दिखे। गुरूवार को रणधीर वर्मा चौक पर आतिशबाजी हुई और मिठाई खिला एक-दूसरे का मुहं मीठा किया। लंबे समय बाद भाजपा-जदयू के झंडे साथ लहराते दिखे। धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जदयू पहले भी एनडीए का हिस्सा था। कुछ समय अलग रहने के बाद फिर से घरवापसी हुई है। इससे बिहार के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनतास युवा मोर्चा की ओर से किया गया था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा,हरि शंकर साव,प्रवक्ता मिल्टन पार्थ सारथी,जयंत चौधरी,रिंकु शर्मा,रोहित महतो,स्वरूप भट्टाचार्य, अंकेश राज, रामजी मिश्रा, महेंद्र शर्मा,अभिषेक सिंह, अमरजीत कुमार, कपुर रवाणी समेत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं जदयू से पिंटू सिंह, जिलाध्यक्ष राजु सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें