ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाददुमकाः जुड़वा बच्चों की लाश कुएं में मिलीं, चोटी कटी मां बेहोश पड़ी थी

दुमकाः जुड़वा बच्चों की लाश कुएं में मिलीं, चोटी कटी मां बेहोश पड़ी थी

दुमका के शिकारीपाड़ा में एक साल के दो जुड़वा बच्चों की लाशें कुएं से बरामद हुई हैं। बच्चों की मां की चोटी कटी हुई थी और वह बेहोश पड़ी थी। पुलिस को बताया गया कि दोनों बच्चे मां के साथ सो रहे थे।...

दुमकाः जुड़वा बच्चों की लाश कुएं में मिलीं, चोटी कटी मां बेहोश पड़ी थी
प्रतिनिधि,दुमकाFri, 18 Aug 2017 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका के शिकारीपाड़ा में एक साल के दो जुड़वा बच्चों की लाशें कुएं से बरामद हुई हैं। बच्चों की मां की चोटी कटी हुई थी और वह बेहोश पड़ी थी।

पुलिस को बताया गया कि दोनों बच्चे मां के साथ सो रहे थे। इसी बीच दोनों बच्चे गायब हो गए। मां बेहोश पड़ी थी और उसकी चोटी भी कटी हुई थी। मां को होश आने पर बच्चों की खोजबीन की तो पता चला की दोनों बच्चे कुएं में गिरे पड़े थे। परिजनों ने दोनों बच्चों की लाशें निकालकर अस्पताल पहुंचाईं और मां को भी इलाज के लिए भर्ती कराया। मां अभी घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रही है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कई चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें