ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसाइबर क्राइमः छत्तीसगढ़ में 15 लाख की ठगी, झारखंड से आठ गिरफ्तार

साइबर क्राइमः छत्तीसगढ़ में 15 लाख की ठगी, झारखंड से आठ गिरफ्तार

पश्चिमी टुंडी के करमाटांड़ इलाके में बड़े साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने टुंडी पुलिस की मदद से साइबर के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है...

साइबर क्राइमः छत्तीसगढ़ में 15 लाख की ठगी, झारखंड से आठ गिरफ्तार
प्रतिनिधि,टुंडी धनबादThu, 13 Jul 2017 10:52 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी टुंडी के करमाटांड़ इलाके में बड़े साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने टुंडी पुलिस की मदद से साइबर के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपियों ने एक दर्जन लोगों से करीब 15 लाख रुपए की ठगी की है।
बुधावर की दोपहर में जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम करमाटांड़ पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के घरों से कई एटीएम और 60 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। गिरफ्तार होने वाले अपराधियों में महेंद्र मंडल, खूबलाल मंडल, उसके पिता दीपचंद मंडल, देवानंद मंडल, मुकेश मिस्त्री, बेदु मंडल, नन्द किशोर मंडल और नवीन कुमार मंडल हैं। पुलिस सबको गिरफ्तार कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गयी। पुलिस दीपचंद मंडल की बोलेरो भी जब्त कर साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के एक गरीब परिवार का डेढ़ लाख रुपए उनके एकाउंट से उड़ा लिया था। परिवार का कोई व्यक्ति इस सदमे में आकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जब मामले की जानकारी सरकार को मिली तो जांच कमेटी का गठन किया गया। तफ्तीश में जानकारी मिली कि आरोपियों के एकाउंट नंबरों में ही रकम आए हैं। टुंडी के चरक क्षेत्र में इससे पहले धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई से एक बार फिर साइबर ठगी के मामले में टुंडी का नाम सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें