ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाददुमकाः बारात की बस पर दौड़ा करेंट, छत से कूदे 15 यात्री

दुमकाः बारात की बस पर दौड़ा करेंट, छत से कूदे 15 यात्री

बारातियों से भरी बस मंगलवार की देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस में सवार करीब 50 बारातियों में से 15 छत पर बैठे थे, करेंट के झटके और नीचे कूदने से सभी घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई...

दुमकाः बारात की बस पर दौड़ा करेंट, छत से कूदे 15 यात्री
काठीकुंड दुमका। प्रतिनिधि,धनबादWed, 17 May 2017 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बारातियों से भरी बस मंगलवार की देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस में सवार करीब 50 बारातियों में से 15 छत पर बैठे थे, करेंट के झटके और नीचे कूदने से सभी घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जाती है।
बारात मसानजोर थाना के उलडीह गांव से वापस अपने गांव कुसुम्बा लौट रही थी। करीब 50 बाराती थे। ठंडी हवा खाने के लिए 15 बाराती बस की छत पर बैठ गए। बस बड़तल्ला गांव के पास से गुजर रही थी, तभी 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। एकाएक छत पर बैठे लोग चीखने लगे। कुछ को करेंट लगा तो कुछ बस से कूदने लगे। सभी 15 बराती नीचे आकर गिरे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। चार को गंभीर हालत में रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई। लड़का और लड़की पक्ष के लोग घटनास्थल की ओर भागे। सुबह घायलों का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे। घायलों में कुसुम्बा के दिलीप मोहली, दुर्गा देहटी, सेमुएल मोहली, राजेंद्र हेम्ब्रम, पालटन मुर्मू, चिचरो के फन्नी राय, जेठु राय, सुबास्टीन मोहली, बाबूधन हेमब्रम आदि बताए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें