ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादकांग्रेसियों ने जलाया बिहार से सीएम का पुतला

कांग्रेसियों ने जलाया बिहार से सीएम का पुतला

जिला कांग्रेस कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।। बिहार में महागठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के निर्णय का विरोध भी किया। मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी...

कांग्रेसियों ने जलाया बिहार से सीएम का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 28 Jul 2017 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला कांग्रेस कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।। बिहार में महागठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के निर्णय का विरोध भी किया। मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार ने पहले से ही सबकुछ तय कर रखा था। षड़यंत्र के तहत उन्होंने महागठबंधन को तोड़ा है। तीन घंटे के अंदर नीतीश का इस्तीफा और फिर भाजपा का समर्थन बताता है कि नीतीश ने यह सब सीएम बने रहने के लिए किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश के इस फैसले के बाद भी महागठबंधन पर कही से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुतला दहन में राशिद रजा अंसारी, योगेंद्र सिंह योगी, अनवर शमीम,डेविड सिंह, कुमार संभव सिंह, नवीन सिंह, वीरेंद्र शाही, बासुकीनाथ ठाकुर, बमभोली सिंह, दिनेश सिंह, भोला रजवार भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें