ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमोबाइल पर हो गई तकरार, मंगनी पर ही टूट गया रिश्ता

मोबाइल पर हो गई तकरार, मंगनी पर ही टूट गया रिश्ता

मोबाइल फोन पर ज्यादा बातचीत से एक रिश्ता टूट गया। जब तकरार हुई तो लड़का-लड़की दोनों ने शादी से इनकार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कराया गया लेकिन...

मोबाइल पर हो गई तकरार, मंगनी पर ही टूट गया रिश्ता
कार्यालय संवाददाता,धनबाद।Fri, 19 May 2017 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मोबाइल फोन पर ज्यादा बातचीत से एक रिश्ता टूट गया। जब तकरार हुई तो लड़का-लड़की दोनों ने शादी से इनकार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कराया गया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों को बरवाअड्डा थाना भेज दिया गया।
लाहबनी की युवती की चिरकुंडा के युवक से शादी तय हुई। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 30 अप्रैल को दोनों की मंगनी हुई। फोन पर बातचीत और बढ़ गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर लड़के-लड़की में तकरार हो गई। लड़की ने फोन पर बोल दिया वह उसे पसंद नहीं करती। इस पर लड़के ने भी शादी से इंकार कर दिया।
मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों के बीच समझौते का प्रयास हुआ लेकिन बात नहीं बनी। बात थाने तक पहुंच गयी। पारिवारिक दबाव के बाद लड़की शादी को राजी हो गई, लेकिन लड़का नहीं माना। लड़की ने बताया कि फोन पर उसने मजाक में कह दिया था कि वह उसे पसंद नहीं करती, मजबूरन शादी कर रही है। वहीं लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की पक्ष ने उसके व उसके परिवार की बेइज्जती की है। लड़के ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए और शादी से इंकार कर दिया। बरवाअड्डा थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास चल रहा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें