ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादकोल इंडिया : हड़ताल टालने की पहल,दो और आठ को वार्ता

कोल इंडिया : हड़ताल टालने की पहल,दो और आठ को वार्ता

कोल इंडिया में 19 जून से घोषित तीन दिनी हड़ताल को टालने के लिए कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय के स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। पहले कोल इंडिया स्तर पर 29 मई को बैठक बुलाई गई जिसे यूनियनों ने अस्वीकार...

कोल इंडिया : हड़ताल टालने की पहल,दो और आठ को वार्ता
Center,DhanbadSat, 27 May 2017 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कोल इंडिया में 19 जून से घोषित तीन दिनी हड़ताल को टालने के लिए कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय के स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। पहले कोल इंडिया स्तर पर 29 मई को बैठक बुलाई गई जिसे यूनियनों ने अस्वीकार कर दिया था। अब दो जून को कोल इंडिया एवं आठ जून को कोयला मंत्रालय स्तर पर वार्ता होगी जो संयुक्त सचिव की मौजूदगी में होगी। इधर यूनियन नेताओं से मिले संकेतों के अनुसार दो जून को होने वाली बैठक में नहीं जाने का निर्णय लिया जा सकता है। वैसे आठ जून की वार्ता संभव है। क्योंकि जो भी मुद्दे हैं वह मंत्रालय स्तर के ही हैं। खासकर सीएमपीएफ का मर्जर, दसवां वेतन समझौता एवं ठेका मजदूरों का मुद्दा। वार्ता के लिए बुलाई गई बैठक में इंटक को नहीं बुलाया जाना भी मुद्दा है। यूनियनें चाहती हैं कि पांचो सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल की नोटिस दी है। इसलिए वार्ता में में सभी का प्रतिनिधत्व होना चाहिए। इधर इंटक का मामला कोर्ट में होने की वजह से कानूनी बाध्यता की बात कह कोल इंडिया इंटक को आमंत्रित करने से बच रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें