ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादजगजीवन नगर में महिला सिपाही का चेन छीना

जगजीवन नगर में महिला सिपाही का चेन छीना

जगजीवन नगर में रहने वाली महिला आरक्षी लीलावती देवी की चेन अज्ञात अपराधियों ने छीन ली। महिला आरक्षी ने मामले की शिकायत सरायढेला थाने में की है। शिकायत के बावजूद सरायढेला पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज...

जगजीवन नगर में महिला सिपाही का चेन छीना
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 29 Jun 2017 01:26 AM
ऐप पर पढ़ें

जगजीवन नगर में रहने वाली महिला आरक्षी लीलावती देवी की चेन अज्ञात अपराधियों ने छीन ली। महिला आरक्षी ने मामले की शिकायत सरायढेला थाने में की है। शिकायत के बावजूद सरायढेला पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज करने के बजाय सनहा दर्ज किया है। आरक्षी ने शिकायत में बताया कि वे न्यू कॉलोनी जगजीवन नगर स्थित क्वार्टर नंबर टू/107 के सामने सुबह साढ़े छह बजे झाड़ू लगा रही थीं, इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और गला दबा कर सोने का चेन छीन लिया। जब तक वे कुछ समझ पातीं दोनों बाइक से भाग गए। चेन छीनने वाला बदमाश 30-35 साल का था। उसका रंग सांवला था। उसने मैरून कलर का टीशर्ट और हाफपैंट पहन रखी थी। आरक्षी की शिकायत पर सनहा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें