ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबोकारो थर्मल थाने का एसआई घूस लेते गिरफ्तार

बोकारो थर्मल थाने का एसआई घूस लेते गिरफ्तार

बोकारो थर्मल थाने के अवर निरीक्षक (एसआई) राम दुलार सिंह को ढाई हजार रुपए घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने रंगेहाथ दबोच लिया। टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गई। एसआई को थाने में उनके कक्ष से गिरफ्तार...

बोकारो थर्मल थाने का एसआई घूस लेते गिरफ्तार
प्रतिनिधि,बेरमोWed, 11 Oct 2017 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो थर्मल थाने के अवर निरीक्षक (एसआई) राम दुलार सिंह को ढाई हजार रुपए घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने रंगेहाथ दबोच लिया। टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गई। एसआई को थाने में उनके कक्ष से गिरफ्तार किया गया।
पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुडगड्डा निवासी शिक्षक रामजी नायक ने एसाई के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। शिक्षक की कार से 24 अगस्त को बोकारो थर्मल के ही सौरव कुमार को टक्कर लगी थी। शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मामले का आईओ राम दुलार सिंह को बनाया गया। मामला रफा-दफा करने के लिए शिक्षक से 25 हजार रुपए मांगे गए थे। इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने जांच की।

और एसीबी के जाल में फंस गए: एसीबी ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगा नोट देकर एसआई को देने के लिए थाना भेजा। दोस्त बनकर एसीबी के लोग भी थे। अपने कक्ष में बैठे एसआई को शिक्षक ने नोटों की गड्डी थमायी। तभी एसीबी ने दबोच लिया। फिर थाना परिसर में ही मुंशी के सामने एसआई का हाथ धुलवाया गया, जिससे उनके हाथ और पानी दोनों लाल हो गए।

अगले साल नवंबर में रिटायर्ड होने वाले हैं: घूसखोर एसआई अगले साल नवंबर में रिटायर्ड होने वाले हैं। अंतिम समय में उन्होंने खाकी वर्दी को भी दागदार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें