ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादलिपिकों की दशा बदलने का करेंगे प्रयास : जिला जज

लिपिकों की दशा बदलने का करेंगे प्रयास : जिला जज

विधि लिपिकों का जीवन बहुत कठिन है और वे हमेशा संघर्ष करते हैं। कोर्ट में उनके बैठने की भी जगह नहीं होती है। अपेक्षानुरुप उन्हें सामाजिक पहचान भी नहीं मिल पाती है। जबकि विधि लिपिक न्यायालय के सभी...

लिपिकों की दशा बदलने का करेंगे प्रयास : जिला जज
Center,DhanbadSun, 28 May 2017 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

विधि लिपिकों का जीवन बहुत कठिन है और वे हमेशा संघर्ष करते हैं। कोर्ट में उनके बैठने की भी जगह नहीं होती है। अपेक्षानुरुप उन्हें सामाजिक पहचान भी नहीं मिल पाती है। जबकि विधि लिपिक न्यायालय के सभी प्रकार के कानूनन कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी ने कही। वे शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित झारखंड विधि लिपिक महासंघ सह अधिवक्ता लिपिक संघ की ओर से आयोजित कार्यसमिति बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। जिला जज ने लिपिकों की दशा बदलने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। मौके पर उपस्थित विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यदि स्थान दिया जाय तो वे कोर्ट में अपने फंड से लिपिकों को बैठने के लिए जगह विकसित करा देंगे। ऑल इंडिया लॉ क्लर्कस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महासंघ के मुख्य महासचिव पदुम कुमार भट्ट ने कहा कि विधि लिपिक कल्याण अधिनियम के आने से खुशी है, लेकिन विधि लिपिक अधिनियम बनने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, जीपी भागिरथ राय, सुभाष चंद्र मंडल, पूर्व अध्यक्ष कंसारी मंडल, पूर्व महासचिव देवी शरण सिन्हा, वैद्यनाथ झा, शकुनी पोद्दार, कृष्णनंदद लाल वर्मा, शशिभूषण प्रसाद, एचके लाला, प्रभाकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें