ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद13 लाख दहेज डकार कर बोले-अब नहीं करनी शादी

13 लाख दहेज डकार कर बोले-अब नहीं करनी शादी

13 लाख रुपया दहेज डकारने के बाद शादी से इनकार करने का मामला धनबाद थाने में दर्ज किया गया है। रांची नामकुम के एक परिवार के तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। जेसी मल्लिक रोड की रहने वाले लड़की के पिता...

13 लाख दहेज डकार कर बोले-अब नहीं करनी शादी
कार्यालय संवाददाता,धनबादSat, 27 May 2017 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

13 लाख रुपया दहेज डकारने के बाद शादी से इनकार करने का मामला धनबाद थाने में दर्ज किया गया है। रांची नामकुम के एक परिवार के तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
जेसी मल्लिक रोड की रहने वाले लड़की के पिता ने धनबाद थाना में  शिकायत की है। पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी रांची नामकुम के अचिंत कुमार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार से तय की। करीब 13 लाख रुपए दहेज की मांग की गई। शादी के लिए दोनों पक्ष राजी हो गए। 22 जून 2016 को रिंग सेरेमनी के दिन पांच लाख रुपए लड़के के पिता के अकांउट में आरटीजीएस कर दिया।  
शिकायत में कहा गया है कि अचिंत कुमार सिंह ने फोन पर उनसे कहा कि जब तक दहेज की पूरी राशि नहीं मिल जाती, शादी की तिथि तय नहीं होगी। बाद में उन्होंने पहले चार लाख फिर साढ़े चार लाख रुपए  अचिंत कुमार सिंह को दे दिए। 22 जनवरी 2017 शादी की तिथि तय की गई।  लेकिन कुछ दिनों के बाद ही अचिंत और उनके परिवारवालों ने जबरन तिथि बढ़ाकर 16 अप्रैल 2017 कर दी। उन्होंने शादी की पूरी तैयारी कर ली। डेकेरोटर्स, कैटरिंग, होटल, सहित अन्य चीजों की बुकिंग और एडवांस दे दिए। कार्ड भी छप गए। 22 मार्च 2017 को अचानक अचिंत कुमार सिंह ने लड़की के पिता को मैसेज कर बताया कि उनका लड़का किसी और से प्यार करता है, आपकी लड़की का जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसलिए ये शादी नहीं हो सकती।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने बाद में जांच-पड़ताल की तो चला कि यह परिवार पहले भी ऐसे ठगी कर चुका है। घटना से वह और उनका पूरा परिवार सदमे में है। शिकायत पर धनबाद थाना में नामकुम के नारायण टावर निवासी अचिंत कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी और कुणाल कुमार के खिलाफ एकमत होकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें