ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद में बारिश के फुहारों के बीच खूब हुई मस्ती

धनबाद में बारिश के फुहारों के बीच खूब हुई मस्ती

धनबाद क्लब में शनिवार की रात रेन डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेजर लाइट शो के बीच देर रात तक बारिश (कृत्रिम बारिश) के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। दुबई से आए अमित सांगवी ने डीजे कह धुन पर सभी को...

धनबाद में बारिश के फुहारों के बीच खूब हुई मस्ती
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 25 Jun 2017 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद क्लब में शनिवार की रात रेन डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेजर लाइट शो के बीच देर रात तक बारिश (कृत्रिम बारिश) के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। दुबई से आए अमित सांगवी ने डीजे कह धुन पर सभी को खूब झुमाया। बारिश के फुहारों के बीच बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के डीजे रिमिक्स पर बड़े, बच्चे सभी घंटो थिरके। कोलकाता के डांस ट्रूप ने भी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में एसएसपी मनोज रतन चोथे, रेल एसपी हृदीप पी जनार्दनन सहित अन्य लोग मौजूद थे। क्लब के सचिव दीपक कनोडिया ने बताया कि हर साल मानसून आने के बाद इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। क्लब की ओर से स्पेशल खाने का मेन्यू तैयार किया गया था, जिसमें कई ऑफर दिए ज रहे थे। बच्चों के लिए स्नैक्स से लेकर कई कॉटीनेंटल फूड उपलब्ध थे। छाते की थीम पर सजा था क्लब : रेन डास को लेकर पूरे क्लब परिसर को छाते की थीम पर सजाया गया था। रंग-बिरंगे छाते, लाइट व म्यूजिक ने पूरे माहौल को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में लेजर शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। शाम को हुई हल्की बारिश के कारण कार्यक्रम शुरू होने में थोड़ी देर हुई। इस बीच सदस्य भी देर से क्लब पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें