ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरमधुपुर और करमाटांड में एमपी का गिरोह पकड़ाया

मधुपुर और करमाटांड में एमपी का गिरोह पकड़ाया

देवघर के मधुपुर और जामताडा के करमाटांड में पुलिस को गुरुवार को बडी सफलता मिली। दोनों जगह से भारी मात्रा में गहने बरामद हुए हैं। मधुपुर में कुल आठ लोग पकड़े गए हैं जबकि जामताड़ा में एक सौ लोगों को...

मधुपुर और करमाटांड में एमपी का गिरोह पकड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 20 Jul 2017 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर के मधुपुर और जामताडा के करमाटांड में पुलिस को गुरुवार को बडी सफलता मिली। दोनों जगह से भारी मात्रा में गहने बरामद हुए हैं। मधुपुर में कुल आठ लोग पकड़े गए हैं जबकि जामताड़ा में एक सौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पांच घंटे की छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली है। सूचना के अनुसार रांची के पुंदाग स्थित ज्वैलर्स की दुकान से 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने 5 महिला समेत 8 लोगों को सोने-चांदी के जेवरात और 80 हजार रुपए नगदी के साथ मधुपुर स्टेशन से पकड़ा है। एक पुलिस टीम आरोपियों का रांची से पीछा कर रही थी। रांची के ज्वैलर्स की दुकान से 10 लाख रुपया नगदी और करीब 40 लाख के जेवरात की चोरी हुई थी। सभी आरोपी आसनसोल-बैद्यनाथधाम ईएमयू सवारी ट्रेन से उतरकर मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठे थे। जांच के क्रम में इनके पास से सोने की बाली, चांदी की सिकड़ी, सोना का बेसर, चांदी का सिक्का, सोने की अंगुठी, हाथ का रिंग, चांदी का कंगना,सोना का बॉल, मोबाइल 5 पीस, कैमरा, एक चाकू, घड़ी, अस्सी हजार रुपया नगदी जब्त किया गया। सभी महिलाओं के गोद में छोटे बच्चे हैं। रेल थाना प्रभारी शमसेर अली, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद सिंह,पुंदाग थाना प्रभारी फारुक अहमद की उपस्थिति में आरोपियों से पुछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हजारीबाग, कोडरमा,रामगढ़ के ज्वैलर्स दुकान में चोरी का सामान बेचते थे। पुलिस ने बताया दो अन्य लोगों को इसी मामले में विद्यासागर स्टेशन से पकड़ा गया है। पुलिस सभी आरोपियों को रांची ले जाने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मध्यप्रदेश जिला अशोकनगर, गुना के विभिन्न गांवों के निवासी सुनील बारगी, गोविन्द, बल्लू, अंजली बाई, गौरी बाई, सोमाती बाई, अंजना बाई, रौशनी बाई के रूप में की गयी है। चड्डी बनियान गिरोह के संदेह में एक सौ हिरासत में इधर, जामताडा़ के करमाटांड़ के नावाडीह दुर्गापुर गांव के मैदान में गुरूवार को पांच छंटे तक छापेमारी कर पुलिस ने चड्डी- बनियान गिरोह के अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। 100 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनलोगों के पास से लगभग 10 लाख रुपए के सोना- चांदी सहित नगद बरामद किया है। छापेमारी का नेतृत्व जामताड़ा एसपी कर रही थीं। वहीं हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआइजी भीमसेन करमाटांड़ थाना में बैठकर मोनिटरिंग कर रहे थे। हालंाकि इस संबंध में अभी पुलिस कुछ भी खुलकर कहने से परहेज कर रही है। जामताड़ा एसपी ने बताया कि अभी जब्त सामान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो पिछले माह रांची के एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी से मामला जुड़ा हुआ है। पुलिस की माने तो इस गिरोह के सदस्य परिवार के साथ टोली बनाकर रहते हैं। दिन में ये लोग फेरी करते है। वहीं रात में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। इस गिरोह के लोग झारखंड के कई जिलों सहित बिहार तथा अन्य जगहों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हंै। फोटो-20एमडीपी01- मधुपुर स्टेशन से गिरफ्तार आरोपी महिला पुरुष। फोटो-20एमडीपी02- मामले की जांच-पड़ताल करते पुलिस अधिकारी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें