ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरामुखिया ने ग्रामीणों के सहयोग से बना डाला पुलिया

मुखिया ने ग्रामीणों के सहयोग से बना डाला पुलिया

हंटरगंज में गेंजना पंचायत के मुखिया उपेंद्र यादव ने और पंचायत के सैकडों ग्र्रामीणों ने दिया है। पंचायत के एक दर्ज गांवो के संपर्क पथ के बीच नदी पर पुलिया निर्माण की मांग यहां के ग्रामीणों का सबसे बडा...

मुखिया ने ग्रामीणों के सहयोग से बना डाला पुलिया
हिन्दुस्तान टीम,चतराSat, 22 Jul 2017 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

हंटरगंज में गेंजना पंचायत के मुखिया उपेंद्र यादव ने और पंचायत के सैकडों ग्र्रामीणों ने दिया है। पंचायत के एक दर्ज गांवो के संपर्क पथ के बीच नदी पर पुलिया निर्माण की मांग यहां के ग्रामीणों का सबसे बडा मांग था। लेकिन उपेक्षाओं के कारण इनका मांग अभी तक एक सपना ही बना रहा। लेकिन इस बार अपने सपने को पंख लगाने का काम मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया। नदी में दो जगहो पर श्रमदान से बास की पुलिया का निर्माण कर इस बार बरसात में गांव को टापु में तब्दिल होने से बचा लिया। मुखिया ने ग्रामीणों के सहयोग से ढोलिया के बलहा नाला और सलैया दोमुहान के पास नदी के उपर बास का पुल बना डाला। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण लगातर तीन दिनों तक श्रमदान करते रहे। दोनो पुलिया को संपर्क पथ से जोडने के लिए श्रमदान से सड़क का निर्माण भी किया। मुखिया उपेंद्र यादव ने बताया के सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली छात्र छात्रायें हो रहे थे। बरसात के दिनों में भरे नदी में बच्चे जान जोखिम मे डालकर स्कूल पहुंचते थे। कई बार बच्चे डूबते डूबते बचे। बच्चो की जान खतरे में देख इस पुलिया को बनाने का काम किया गया। बरसात के दिनो में एक दर्जन गांव हो जाता था टापू में तब्दील: गेंजना पंचायत के सलैया दोमुहान नदी पर पुल नही होने के कारण एक दर्जन गांव बरसात के दिनों में टापू में तब्दिल हो जाता था। सलैया दोमुहान बिहार से सटा गांव है। यह रास्ता बिहार के कई गांवो का मुख्य मार्ग है। सलैया नदी को पार कर सलैया, ढोलिया, सुगासोत, दोमुहान, बिंदयाही, नौकाडीह और बिहार के बिकोपुर, परसाचुआं, नवादा, अंबाखार सहित अन्य कई गांवो तक लोग पहुंचते हैं। बरसात आते ही यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। लेकिन इस बार ग्रामीणों के द्वारा बनायें गये बांस के पुल से आवागमन बरसात में भी चालु रहेगा। अब बच्चे बांस के पुलिया के सहारे अपने स्कूल जा सकेंगें। बांस की पुलिया पर से छोटे वाहन अराम से पार कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें