आत्मरक्षा के लिए लड़कियां जरूर सीखें कराटे : डीएसपी
आत्मरक्षा के लिए लड़कियां जरूर सीखें कराटे : डीएसपी आत्मरक्षा के लिए लड़कियां कराटे का प्रशिक्षण अवश्य रूप से लें। कराटे में आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाते हैं, इसलिए लड़कियों को भी सीखना चाहिए। यह...
आत्मरक्षा के लिए लड़कियां जरूर सीखें कराटे : डीएसपी आत्मरक्षा के लिए लड़कियां कराटे का प्रशिक्षण अवश्य रूप से लें। कराटे में आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाते हैं, इसलिए लड़कियों को भी सीखना चाहिए। यह बातें डीएसपी सकलदेव राम ने रविवार को चक्रधरपुर के भारत भवन में ऑल जपान कराटे डो गोजोरियु कराटे काय इंडिया की जिला इकाई द्वारा आयोजित कराटे ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान कहीं। कहा, चक्रधरपुर के कई विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण दिया जाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कराटे के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई गौस खान, सम्पाई शिव सोरेन व इकाई के जिला संयुक्त सचिव राम प्रकाश की तारीफ करते हुए इस तरह का आयोजन किये जाने को सराहनीय बताया। सेंसाई गौस खान ने कराटे प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सेंसाई सुरेश कुमार शर्मा, अहसान अहमद समेत चक्रधरपुर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद थे। कराटेकारों को दिये गये बेल्ट व प्रमाण पत्र : ग्रेडिंग परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कराटेकारों ने काता, कुमिते व रोड फाइट की परीक्षा दी। डीएसपी राम ने परीक्षा में शामिल कराटेकारों को बेल्ट व ग्रेड के प्रमाण पत्र प्रदान किये। इन्हें मिले ग्रेड : ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान उदय ठक्कर, ऋषभ केसरी, पीयूष केसरी, देवराज दामिनी व ऋषि केशरी, मो. रमीज को ओरेंज, लेखा दामनी को ग्रीन, प्रकाश तांती को ब्लू, मो. अरमान, लंकेश्वर मुंडारी, विशाल बांकिरा, सुमित गांगुली को ब्राउन बेल्ट व ग्रेड का प्रमाण पत्र दिया गया।