ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरएक क्लिक पर मिलेगा कर्मचारियों का पूरा ब्योरा

एक क्लिक पर मिलेगा कर्मचारियों का पूरा ब्योरा

रेल कर्मचारियों की पूरी जानकारी अब कहीं से भी एक क्लिक पर मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने अर्पण एप्स बनाया है। एप्स में कर्मचारियों का पूर्ण ब्योरा रहेगा। सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलेगा इसका लाभ : एप्स में...

एक क्लिक पर मिलेगा कर्मचारियों का पूरा ब्योरा
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 09 Jun 2017 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल कर्मचारियों की पूरी जानकारी अब कहीं से भी एक क्लिक पर मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने अर्पण एप्स बनाया है। एप्स में कर्मचारियों का पूर्ण ब्योरा रहेगा। सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलेगा इसका लाभ : एप्स में कर्मचारियों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ई मेल आईडी, परिवार, नोमिनी आदि का ब्योरा रहेगा। इससे सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मिलने वाला लाभ अपडेट होता रहे और परेशानी भी नहीं होगी। कर्मचारियों से मांगी गयी थी जानकारी : चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीपीओ कार्यालय ने मंडल के सभी विभागों को आदेश जारी कर उनके अधीन काम करने वाले सभी रेल कर्मचारियों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ई मेल आईडी, परिवार, नोमिनी आदि का ब्योरा मांगा था। ब्योरा मिलने के बाद उसे अर्पण एप्स में अपलोड भी कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें