ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरटेबो में ओझागुणी के चक्कर में दिउड़ी की हत्या

टेबो में ओझागुणी के चक्कर में दिउड़ी की हत्या

पोड़ाहाट के बीहड़ टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल में रविवार देर रात ओझागुणी के चक्कर में दिउड़ी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पैर बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीन दिनों बाद बुधवार...

टेबो में ओझागुणी के चक्कर में दिउड़ी की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 13 Sep 2017 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पोड़ाहाट के बीहड़ टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल में रविवार देर रात ओझागुणी के चक्कर में दिउड़ी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पैर बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीन दिनों बाद बुधवार को कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। छठियारी भोजन खाने गया था अच्चू पूर्ति : सूचना के मुताबिक सियांकेल निवासी 65 वर्षीय अच्चू पूर्ति रविवार को अपने भतीजा सह गांव के मुंडा राम पूर्ति के बेटे का छठियारी भोज खाने उसके घर गया था। रात्रि में लौटने के दौरान उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, पैर बांधकर शव को मध्य विद्यालय सियांकेल के समीप एक कुएं में फेंक दिया गया। सोमवार को कुएं में तैरता मिला शव : रविवार रात जब अच्चू पूर्ति घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। सोमवार को खोजबीन के दौरान परिजनों ने मध्य विद्यालय स्थित कुएं के पास खून के धब्बे के साथ कुएं में शव तैरता देखा। जिसकी सूचना मंगलवार को टेबो थाना पुलिस को दी। बुधवार तड़के टेबो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। ओझागुणी या फिर शासनदिरी को लेकर हुई हत्या : मृतक अच्चू पूर्ति के पुत्र कांडेयांग पूर्ति और ग्रामीण मुंडा सह मृतक के भतीजा राम पूर्ति ने बताया कि उसके पिता गांव में दिउड़ी (पुजारी) का काम करते थे और झाड़फूक भी करते थे। वहीं, गांव के ही दशरथ पूर्ति के साथ शासनदिरी (श्मशान में दफनाने) को लेकर विवाद चल रहा था। कांडेयांग पूर्ति ने दशरथ पूर्ति पर हत्या का संदेह जताते हुए थाना में भी लिखित शिकायत की है। दशरथ पूर्ति के घर से चल रहा था तनाव : कांडेयांग पूर्ति ने बताया कि पिछले रविवार को दशरथ पूर्ति के घर के एक बच्चे की की मौत हो गई थी। उससे भी उन्हें संदेह था कि उसके पिता ने ही ओझागुणी कर बच्चे की जान ली है। इससे कारण काफी तनाव चल रहा था। यह भी उसके पिता की हत्या का कारण हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें