ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा मैत्री फुटबाल में टाटा स्टील ने काटामाटी को हराया

मैत्री फुटबाल में टाटा स्टील ने काटामाटी को हराया

टाटा स्टील की ओर से रविवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में टाटा स्टील इलेवन ने काटामाटी इलेवन को टाईब्रेकर में 3-1 से पराजित कर ट्राफी पर...

मैत्री फुटबाल में टाटा स्टील ने काटामाटी को हराया
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 24 Sep 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील की ओर से रविवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में टाटा स्टील इलेवन ने काटामाटी इलेवन को टाईब्रेकर में 3-1 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में काटामाटी इलेवन के खिलाड़ी रेंगता मुंडा को वेस्ट डिफेंडर, दुशासन लागुरी को वेस्ट फॉरवर्ड, मीडिया इलेवन के देवेन्द्र सिंह को वेस्ट गोलकीपर व गोविंद मुंडा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया। इसके पहले सेमीफाइनल में काटामाटी इलेवन ने मीडिया इलेवन टीम को हराया। मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता में टाटा स्टील इलेवन,जनप्रतिनिधि इलवेन,प्रशासन इलेवन,काटामाटी इलेवन एंव मिडिया इलेवन की टीम ने भाग लिया था। विजयी प्रतिभागियों को टाटा स्टील ओएमक्यु महाप्रबंधक पंकज सतीजा,चीफ इंजीनियरिंग पीके धल, पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र रविदास,थाना प्रभारी बृजलाल राम के हाथों पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें