ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा एक पौधा अवश्य लगाएं : गुप्ता

एक पौधा अवश्य लगाएं : गुप्ता

स्थानीय रिक्रिएशन क्लब में सोमवार को टाटा स्टील की ओर से जैव विविधता और संवहनीय पर्यटन विषय के तहत विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर एसके गुप्ता,...

एक पौधा अवश्य लगाएं : गुप्ता
Center,JamshedpurTue, 23 May 2017 11:29 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय रिक्रिएशन क्लब में सोमवार को टाटा स्टील की ओर से जैव विविधता और संवहनीय पर्यटन विषय के तहत विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर एसके गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। उनके साथ जिला वन संरक्षक आशुतोष कुमार, विश्वनाथ शाह एवं महाप्रबंधक, ओएमक्यू पंकज सतीजा भी थे। अपने संबोधन में गुप्ता ने जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे हरित कवच को बढ़ाने के लिए मानसून के पहले अपने नाम से कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। जैव विविधता के संरक्षण, वृद्धि और पुन:स्थापना के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सतीजा ने कहा कि हम जागरूकता सत्रों, प्रतियोगिताओं और जुड़ाव की अन्य गतिविधियों के आयोजन के जरिये समाज के सभी वर्गों को जैव विविधता के संरक्षण और मूल्यों के प्रति संवेदनशील कर रहे हैं। महासचिव नोवामुंडी मजदूर यूनियन संजय दास ने जैव विविधता के कार्यक्रमों से बच्चों को जोड़ने के लिए जीएम पंकज सतीजा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से सभी जागरूक होंगे। इस अवसर पर समुदायों, विशेष रूप से बच्चों को जैव विविधता के संरक्षण और परिरक्षण के महत्व को लेकर संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से नोवामुंडी, जोडा और खोंडबोंद में कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेषज्ञ ज्ञान सत्र और चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं के साथ-साथ जैव विविधता विषय पर स्कूली बच्चों के लिए एक क्विज इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता थी। प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जैव विविधता के विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित पाराशर्य, वैज्ञानिक, समुद्री संरक्षण विभाग, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, डॉ. जे. जोशुआ, वन्यजीव पारिस्थितिकीविद् व सदस्य, आईयूसीएन,नहर मुहम्मद, इकोटूरिजम विशेषज्ञ, सिक्किम व उत्तराखंड पर्यटन और विपुल शर्मा, सदस्य आईयूसीएन ने अतिथि वक्ता के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर नोवामुंडी और जोडा में प्रसिद्ध गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुत ने सबको आकर्षित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें