ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा देश व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

देश व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

कलम दवात के भगवान चित्रगुप्त की पूजा चाईबासा बिहारी क्लब में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से शनिवार को की गई।पूजा में कायस्थ समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पूजा...

देश व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 22 Oct 2017 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कलम दवात के भगवान चित्रगुप्त की पूजा चाईबासा बिहारी क्लब में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से शनिवार को की गई।

पूजा में कायस्थ समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पूजा में देश और राज्य में सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की गई। साथ ही सभी को भगवान अक्षर का ज्ञान प्रदान करे, इसके लिए भी प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजीव कुमार मल्लिक, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, महासचिव नीतिन प्रकाश, पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश प्रसाद सिन्हा, सचिव विवेक सिन्हा, उदय शंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में कायस्था समाज के लोग उपस्थित थे। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वरूची भोज का आयोजन भी किया गया।

चित्रांश परिवार ने की चित्रगुप्त महाराज की पूजा : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को कलम और दवात के देवता भगवान चित्रगप्त की पूरे भक्तिभाव से पूजा अर्चाना की गई। इस पूजा अर्चना में चित्रांश परिवार के सभी लोग शामिल हुए। शहर में मुख्य रूप से चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना स्थानीय बिहारी क्लब में आयोजित की गई। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित हुए और भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें