ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा चाईबासा चैंबर के पदाधिकारियों ने ली शपथ, बोले अध्यक्ष, मिली बड़ी जिम्मेदारी

चाईबासा चैंबर के पदाधिकारियों ने ली शपथ, बोले अध्यक्ष, मिली बड़ी जिम्मेदारी

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा से विधित यहां के एक होटल में अपना पदभार ग्रहण किया गया। शर्मा ने उन्हें चाईबासा चैंबर...

चाईबासा चैंबर के पदाधिकारियों ने ली शपथ, बोले अध्यक्ष, मिली बड़ी जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाFri, 22 Sep 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा से विधित यहां के एक होटल में अपना पदभार ग्रहण किया गया। शर्मा ने उन्हें चाईबासा चैंबर के संविधान की कॉपी और बुके देकर पदभार ग्रहण कराया। चैंबर के संस्थापक अनुप कुमार सुल्तानियां ने इसके साथ ही सत्र 2015-17 की कार्यसमिति को भंग करने की घोषणा करते हुए नितिन प्रकाश को न्याय का हथौड़ा प्रदान किया। चाईबासा चैंबर के संस्थापक तथा निवर्तमान अध्यक्ष को पदेन कार्यकारिणी सदस्य की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि लोग जिस आस से चाईबासा चैंबर की ओर देखते हैं, हमें उसमें खरा उतरना होगा। चैंबर की यह कार्यसमिति और ज्यादा काम करके दिखाएगी। चाईबासा चैंबर ही एक ऐसी संस्था है, जहां मेहनत के बल पर अध्यक्ष पद तक पहुंच सकते हैं। चाईबासा चैंबर के संस्थापक अनुप कुमार सुल्तानियां ने कहा कि चैंबर को यदि आगे बढ़ना है, तो अनुशासन और समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान देना होगा। नई कार्यसमिति 2017-19 को निवर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा, अनिल खिरवाल, उपाध्यक्ष आनन्द वर्धन प्रसाद दिलीप खन्डेवाल तथा सचिव मधुसूदन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। एक से चलेगा सदस्यता अभियान : चाईबासा चैंबर का सदस्यता अभियान 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। सभी सदस्यों को पहचान प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक निर्गत होंगे। सदस्यता शुल्क पिछली बार की तरह इस बार भी दस हजार रुपये, द्विवार्षिक शुल्क 1500 तथा सदस्यता आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है। महिलाओं के लिए सदस्यता शुल्क दस की जगह 5 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें