ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोचास नगर निगम के खिलाफ प्रतिवाद मार्च

चास नगर निगम के खिलाफ प्रतिवाद मार्च

आजसू पार्टी की ओर से बुधवार को चास नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ महावीर चौक से नगर निगम कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च के दौरान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी...

चास नगर निगम के खिलाफ प्रतिवाद मार्च
बोकारो| प्रतिनिधि,बोकारोThu, 05 Oct 2017 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

आजसू पार्टी की ओर से बुधवार को चास नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ महावीर चौक से नगर निगम कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च के दौरान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चास नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

जिसके बाद आजसू पार्टी के चास नगर अध्यक्ष अशोक महतो के नेतृत्व में सचिव बंकु विहारी सिंह, उपाध्यक्ष अभय शर्मा, ईश्वर लाल महतो, अक्षय मिश्रा, गायत्री देवी महतो, शांति देवी, चिकु केसरी ने मेयर भोलू पासवान को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में लोगों का कहना है कि नगर निगम बिजली, पानी की सप्लाई और गंदगी की सफाई नियमित करे, वार्डों में टूटे सड़क नाली बनाए, पुराना तालाब का जीर्णोधार करे, ऑटो का टैक्स में कमी करे, पुनर्वास क्षेत्र को होल्डिंग टैक्स से मुक्त करे, भोलूबांध में नालियों का प्रवेश रोके, अतक्रिमण के नाम पर लोगों को डराना बंद करें।

इस मौके पर साधु कुमार गोप ने नगर निगम के कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि चास नगर निगम में जितना आवंटन है, उसके अनुपात में काम कहीं नहीं दिखता। सिर्फ कागज में काम हुआ है। कागज में ही निगम अव्वल है। सरकार नगर निगम के कार्यों का जांच करें और सभी योजनाओं पर हस्तक्षेप करे। वहीं नगर अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि जन अधिकार को निगम दर किनार नहीं कर सकता है।

यह जानते हुए भी निगम में काम नहीं हो रहा है। आजसू के मांग पत्र को निगम गंभीरता से ले और एक पखवाडे के भीतर मांग पत्र में उठाये गये मामले पर कारवाई करे। नहीं बडे आंदोलन का सामना निगम को करना होगा। प्रदर्शन में अमर पाल, मंटु बाउरी, गौतम लाहा, नीतिश झा, विरेन्द्र कुमार, भीम वर्णवाल, जयराम ठाकुर मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें