ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरविज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह सेमिनार का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत व विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी भूमिका, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित इस सेमिनार में...

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 18 Aug 2017 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह सेमिनार का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत व विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी भूमिका, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित इस सेमिनार में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। दस दौरान बच्चों ने अपने-अपने प्रदर्शन के साथ वैज्ञानिक अवधारणाओं को बखुबी प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संगीता सहाय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के प्रदर्शन की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। उसे निखारने का अवसर मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों से उनके मॉडलों के बावत जानकारी भी लिया। इस मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एसएसउवि, गम्हरिया के छात्र गुलशन कुमार तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा वन्दना पाल को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव,अश्विनी कुमार समेत कई मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें