ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरपौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित बैंक ऑफ बरौदा, गम्हरिया शाखा के प्रबंधक ने कहा कि सभी जीव जंतुओं के...

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 22 Jul 2017 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित बैंक ऑफ बरौदा, गम्हरिया शाखा के प्रबंधक ने कहा कि सभी जीव जंतुओं के लिए पर्यावरण संतुलन आवश्यक है। अत: हम सभी को एक-एक बृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों के बीच भाषण, कविता और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा। इस मौके पर बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रस्तुत लघु नाटक की काफी सराहना की गई। कार्यक्रम को विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राय ने भी संबोधित किया। इस मौके विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अमृता कौर, दीपानिता सत्पथी व पूजा कुमारी ने किया। इसके आयोजन में शिक्षिका रीमा बनर्जी, शिप्रा पॉल, सरिता मिश्रा, मुकेश पाठक, श्वेता शर्मा, अंजलि, सारिका गुप्ता, निशा, रुबी सेन, आरती कुमारी, तन्द्रा, बेबी कुमारी, शीला महतो, रीता, विनीता, सीमा, शिल्पा, संदीप कौर समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें