आदित्यपुर में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप में कांग्रेसियों ने गुरुवार को आदित्यपुर के एस-टाइप चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह...
राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप में कांग्रेसियों ने गुरुवार को आदित्यपुर के एस-टाइप चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी एस टाइप चौक पर एकत्रित हुए सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से इस्तीफे की मांग की। नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार राज्यसभा चुनाव के दौरान एडीजे अनुराग गुप्ता और प्रेस सलाहकार अजय कुमार के माध्यम से चुनाव को प्रभावित किया। चुनाव आयोग द्वारा इन दोनों के खिलाफ पत्र लिखे जाने पर यह मामला साबित हो गया है कि चुनाव के दौरान भ्रष्टचार किया गया है। प्रदर्शन के दौरान श्रीराम ठाकुर, गोपाल प्रसाद, समरेन्द्र तिवारी, अरुण सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, अभिषेक शास्त्री, विनय मिश्रा, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित थे।