ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनया चलन: बकरी और बिल्लियों के साथ योग व्यायाम

नया चलन: बकरी और बिल्लियों के साथ योग व्यायाम

लोग अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। फिटनेस के दीवानों के बीच आजकल एक नया चलन जोर पकड़ रहा है बकरियों के साथ योग करने का। अपने व्यायाम कार्यक्रम में जानवरों को शामिल करने का चलन...

नया चलन: बकरी और बिल्लियों के साथ योग व्यायाम
एजेंसी,न्यूयॉर्क Fri, 26 May 2017 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

लोग अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। फिटनेस के दीवानों के बीच आजकल एक नया चलन जोर पकड़ रहा है बकरियों के साथ योग करने का। अपने व्यायाम कार्यक्रम में जानवरों को शामिल करने का चलन नया नहीं है और कुत्तों व बिल्लियों के साथ व्यायाम की कई रोचक तस्वीरें आती रही हैं। बकरियों के साथ योग का यह नया ट्रेंड अमेरिकी किसान लेनी मोर्स के दिमाग की उपज है। खास बात यह है कि उनकी यह हैरतअंगेज शुरुआत अमेरिका को पार कर ब्रिटेन पहुंच चुकी है, जहां वह दो घंटे के कार्यक्रम के लिए 25 पौंड तक शुल्क ले रहे हैं।

कैसे हुई शुरुआत
अमेरिकी किसान लेनी मोर्स ने की बकरियों के साथ योग की शुरुआत
बकरियों ने ऑटो इम्यून बीमारी और तलाक से उबरने में की लेनी की मदद

लोगों का पसंदीदा  
25 पौंड में डेवॉन के पेनीवेल फार्म में दो घंटे की योगा क्लास सितंबर तक बुक 
योग के दौरान शरीर पर नहीं महसूस होता अंगोरा प्रजाति की बकरियों का वजन
बकरियों के कारण योग करने वालों की हृदयगति नियंत्रित होती है
इनकी मौजूदगी से प्यार बढ़ाने वाले हॉर्मोन ऑक्सीटोसिन का स्राव होता है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें