ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदुनिया का सबसे बड़ा बिना तराशा हीरा 53 मिलियन डॉलर में बिका

दुनिया का सबसे बड़ा बिना तराशा हीरा 53 मिलियन डॉलर में बिका

एक ऑक्शन में पिछले साल नहीं बिकने वाले 1109 कैरेट का नायाब हीरा बिक चुका है। कनाडा के लुकारा ने इस हीरे को 53 मिलियन डॉलर में ग्राफ डायमंड्स को बेचा है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 1109 कैरेट का नायाब...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीTue, 26 Sep 2017 08:57 PM

दुनिया का सबसे बड़ा बिना तराशा हीरा 53 मिलियन डॉलर में बिका

दुनिया का सबसे बड़ा बिना तराशा हीरा 53 मिलियन डॉलर में बिका1 / 2

एक ऑक्शन में पिछले साल नहीं बिकने वाले 1109 कैरेट का नायाब हीरा बिक चुका है। कनाडा के लुकारा ने इस हीरे को 53 मिलियन डॉलर में ग्राफ डायमंड्स को बेचा है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 1109 कैरेट का नायाब हीरा की प्रति कैरेट कीमत 47777 डॉलर अदा की गई। कनाडा के लुकारा ने बोत्सवाना की करावे खान से दो साल पहले इस हीरे को खोजा था। जिसके बाद इसका नाम 'लेसेडी ला रोना' रखा गया। जिसका अर्थ है हमारी रौशनी। इसे सदी की सबसे बड़ी खोज भी कहा जा रहा है।

लुकारा के सीईओ विलियम लैंब का कहना है कि ग्राफ डायमंड्स ने इसे खरीदने की सबसे बड़ी कीमत चुकाई है। ये सबसे अबतक का सबसे अनोखा और अनमोल हीरा है। बता दें कि अब तक का सबसे बड़ा हीरा 3106 कैरट का कुलिनन हीरा है, जो दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया के करीब खुदाई में मिला था। इसे काट कर ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका और लैस्सर स्टार ऑफ अफ्रीका बनाया गया जो ब्रिटेन के शाही खजाने में हैं। 

दुनिया के 10 नायाब हीरे में भारत का कोहिनूर भी

कोहिनूर दुनिया का सबसे मशहूर हीरा है। मूल रूप में ये 793 कैरेट का था लोकिन अब यह 105.6 कैरेट का रह गया है। इसका वजन 21.6 ग्राम है। एक समय इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। फिलहाल कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के राजपरिवार के पास है। शाही जवाहरात में इसे भी शामिल किया गया है।

अगली स्लाइड में जानें दुनिया के 10 सबसे कीमती हीरे

जानें दुनिया के 10 सबसे कीमती हीरे

जानें दुनिया के 10 सबसे कीमती हीरे2 / 2

'द गोल्डन जुबली' 1985 में दक्षिण अफ्रीका में मिले इस हीरे को बेहद खास माना जाता है। 545 कैरेट से ज्यादा का यह डायमंड दुनिया का सबसे बड़ा तराशा गया डायमंड है। 

1905 में मिले 520 कैरेट के 'स्टार ऑफ अफ्रीका' दुनिया में पाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा हीरा है। यह 'कुल्लिनन' से कटने वाले नौ हिस्सों में से ये सबसे बड़ा हिस्सा है। यह हीरा ग्रेट ब्रिटेन के इम्पीरियल स्टेट क्राउन के मध्य में जड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका में मिले 317.14 कैरेट का डायमंड कुल्लिनन पत्थर से काटा गया दूसरा सबसे बड़ा डायमंड था। राजा एडवर्ड ने इसे खजाने के शाही मुकुट का हिस्सा बनाया था।

'द स्प्रिट ऑफ दे ग्रिसोगोनो' दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा और दुनिया का पहला सबसे बड़ा काला हीरा है। वेस्टर्न सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिकन में यह हीरा मिला था। इसका वजन 36.69 कैरेट है।

'द सेंटेनरी' 17 जुलाई 1986 में खोजा गया था। इसका वास्तविक पत्थर 599 कैरेट का था।

1895 में दक्षिण अफ्रीका की जेगर्सफॉन्टेन खान में 'द जुबली' हीरा मिला था। द जुबली हीरे को रिट्ज के नाम से जाना जाता है। इसका वजन 245.35 कैरेट है।

'द डी-बियर कैरेट' साल 1988 में दक्षिण अफ्रीका में मिला था। यह दुनिया का 8वां सबसे बड़ा हीरा है।

'द रेड क्रॉस' हीरा 205.07 कैरेट वजन का है। यह हीरा कनारी पीले रंग के लिए जाना जाता है।

203. 04 कैरेट का 'द मिलेनियम स्टार' दुनिया की सबसे बड़ी डायमंड कंपनी डी-बियर ने खरीदा था। इसे साल 1990 मे खोजा गया था।