ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपुतिन को चीनी राष्ट्रपति का करना पड़ा इंतजार तो इस शौक ने जीत लिया सबका दिल

पुतिन को चीनी राष्ट्रपति का करना पड़ा इंतजार तो इस शौक ने जीत लिया सबका दिल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आधिकारिक निवास पर पियानो बजाते देखा गया। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, पुतिन बीजिंग में दो दिवसीय...

पुतिन को चीनी राष्ट्रपति का करना पड़ा इंतजार तो इस शौक ने जीत लिया सबका दिल
एजेंसी,बीजिंगTue, 16 May 2017 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आधिकारिक निवास पर पियानो बजाते देखा गया। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, पुतिन बीजिंग में दो दिवसीय बेल्ट एंड रोड फोरम में हिस्सा ले रहे हैं।

पुतिन को रविवार को शी जिनपिंग के आधिकारिक निवास पर उनका इंतजार करते देखा गया। इस दौरान पुतिन को काले रंग का पियानो बजाते देखा गया। उन्होंने दो रूसी गानों 'मॉस्को विंडोज' और 'द सिटी ऑन द फ्री नेवा रीवर' पर प्रस्तुति दी। 

ये दोनों गाने मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के अनाधिकारिक राष्ट्रगान हैं। सीएनएन के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है जब पुतिन ने रूस से बाहर सार्वजनिक तौर पर अपना कौशल दिखाया है।
आपको बता दें कि बीजिंग में आयोजित दो दिवसीय 'वन बेल्‍ट वन रोड' सम्‍मेलन में पुतिन समेत करीब 29 देश के प्रमुख हिस्‍सा ले रहे हैं। हालांकि भारत ने इस प्रोजेक्‍ट को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए सम्‍मेलन के बहिष्‍कार का फैसला लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें