ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशरैंसमवेयर अटैकः दुनिया के 150 देशों पर हमला, चीन के 29000 संस्थान प्रभावित 

रैंसमवेयर अटैकः दुनिया के 150 देशों पर हमला, चीन के 29000 संस्थान प्रभावित 

रैंसमवेयर अटैक से चीन भी प्रभावित हुआ है। चीनी मीडिया के मुताबिक लगभग 29 हजार से ज्यादा संस्थानों पर इसका असर हुआ। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट मानें को शनिवार की शाम तक, 29,372 संस्थानों के...

रैंसमवेयर अटैकः दुनिया के 150 देशों पर हमला, चीन के 29000 संस्थान प्रभावित 
एजेंसी ,लंदन Mon, 15 May 2017 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

रैंसमवेयर अटैक से चीन भी प्रभावित हुआ है। चीनी मीडिया के मुताबिक लगभग 29 हजार से ज्यादा संस्थानों पर इसका असर हुआ। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट मानें को शनिवार की शाम तक, 29,372 संस्थानों के हजारों कंप्यूटर रैंसमवेयर वायरस की चपेत में आ गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, मेल वितरण, गैस स्टेशन, अस्पताल, कार्यालय भवन, शॉपिंग मॉल और सरकारी सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। 

जापान पर भी असर 
रैंसमवेयर वायरस का असर जापान की कंपनियों पर भी पड़ा। इस वायरस ने जापान में 600 कंपनियों और 2,000 कंप्यूटरों को प्रभावित किया था। लेकिन जापानी कंपनियों का कहना है कि वे वैश्विक रैंसमवेयर साइबर अटैक की वजह से समस्याओं को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। 
निसान मोटर कंपनी ने सोमवार को पुष्टि की कि कुछ इकाइयों को निशाना बनाया गया था, लेकिन इसके उनके व्यापार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। 

हिताची के प्रवक्ता युको तैनियुची ने कहा कि इस वायरस के अटैक से ईमेल काफी देर से आ और जा  रहे हैं जबकि फाइल डिलीवरी फे हो जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी फिरौती की मांग नहीं की गई है। समस्या को ठीक करने के लिए प्रोग्राम बनाए जा रहे हैं।  कुल मिलाकर इस हमले ने 150 देशों में अराजकता पैदा की है

रैंसमवेयर का खतरा : भारत पहुंचा वायरस, आज भी हैक हो सकते हैं कई कंप्यूटर 

इंडोनेशिया पर भी असर
इंडोनेशियाई सरकार ने कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए बड़े उद्योपतियों से आग्रह किया है। यहां के दो अस्पतालों में रैंसमवेयर अटैक हुआ है। 
इंडोनेशिया के संचार एवं सूचना मंत्रालय के महानिदेशक ने एक बयान में कहा कि मेलावेयर ने राजधानी जकार्ता में स्थित दोनों अस्पतालों के कंप्यूटर को हैक कर मरीजों के काम को बंद कर दिया। 
स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि कैंसर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अपने रिकॉर्ड निकलवाने के लिए घंटों कतार में लगना पड़ा। 

रेनसमवेयर हमलाः भारत समेत 100 देशों में बड़ा साइबर हमला

बता दें कि रैंसमवेयर अटैक से दुनिया भर के 150 देश प्रभावित हैं। इसका असर भारत पर भी देखने को मिला है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें