ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशखेल-खेल में कछुए को Kiss करने लगा आदमी, हो गया ये हादसा!

खेल-खेल में कछुए को Kiss करने लगा आदमी, हो गया ये हादसा!

दुनिया में ऐसे बहुत लोग होते हैं जिन्हें जानवरों से प्यार होता है। लेकिन कभी जानवरों को प्यार करना बहुत भारी पड़ जाता है। आपने कई बार सुना भी होगा कि पालतू कुत्ता भी अपने मालिक को काट लेता है। ऐसा ही...

खेल-खेल में कछुए को Kiss करने लगा आदमी, हो गया ये हादसा!
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Oct 2017 10:37 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया में ऐसे बहुत लोग होते हैं जिन्हें जानवरों से प्यार होता है। लेकिन कभी जानवरों को प्यार करना बहुत भारी पड़ जाता है। आपने कई बार सुना भी होगा कि पालतू कुत्ता भी अपने मालिक को काट लेता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रूस में। रूस का रहने वाला एक आदमी कछुए के साथ खेल रहा था लेकिन उसे नहीं पता अगले की पल उसके लिए ये खेल कितना घातक होने वाला है।

दरअसल हुआ यूं की रूस का रहना वाला व्यक्ति कछुए के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में वो कछुए को किस करने लगा लेकिन उसे क्या पता था उसका पाला एक गलत कछुए से पड़ गया है। पहले तो आदमी कछुए को किस करता रहा उसके बाद उसने अपनी जुबान कछुए के मुंह पर लगाना चाही, बस आदमी का ऐसा करना था कि कछुए ने झट से उसकी जुबान अंदर खींच लीं। हद तो तब हो गई जब आदमी ने अपनी जुबान बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कछुए ने उसकी जुबान नहीं छोड़ी बल्कि जुबान काट ली। 

आदमी जितनी ज्यादा अपनी जुबान कछुए के मुंह से निकालने की कोशिश कर रहा था। कछुआ उतनी ज्यादा मजबूती से उसकी जुबान खींचता जा रहा था। थोड़ी देर बाद दोस्ती की सहायता से आदमी को कछुए से छुड़वाया गया। इस पूरी घटना को उसके दोस्त ने अपने अपने मोबाइल में कैद किया है। 

Shocking!! प्लास्टिक सर्जरी से बदल गया चेहरा, अपने ही देश नहीं लौट पाईं लड़कियां!

चार साल में पीरियड, पांच साल में मेनोपॉज, अजीब है इस बच्ची की कहानी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें