100 मिलियन डॉलर में नीलाम हो सकती है लिओनार्दो दा विंची की यह दुर्लभ पेंटिंग
इंटली के महान कलाकार, चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की एक दुर्लभ पेंटिंग 100 मिलिय
इतिहास की कीमती पेंटिंग
इंटली के महान कलाकार, चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की एक दुर्लभ पेंटिंग 100 मिलियन डॉलर में नीलाम हो सकती है। आगामी 15 नवंबर को न्यूयॉर्क में इस पेंटिंग की नीलामी होनी है। बता दें कि इस पेंटिंग में विंची ने जीसस क्राइस्ट को ‘दुनिया के रक्षक’ रूप में उकेरा है। साल 1958 में यह पेंटिंग कुल 45 पाउंड में बेच दी गई थी। लेकिन, खबर है कि अमेरिका में होने वाली एक नीलामी के दौरान यह पेंटिंग 100 मिलियन डॉलर की मोटी रकम कमा सकती है। ‘सेवियर ऑफ वर्ल्ड’ नाम के टाइटल की इस पेंटिंग को इतिहास के सबसे महान और बड़े कलाकार ने बनाया था। उनका किया गया कार्य बेहद दुर्लभ है। ‘क्रिस्टी नीलामी घर’ के मुताबिक, 20 से भी कम पेंटिंग्स अस्तित्व में हैं, जो खुद विंची के हाथों की बनी हुई हैं।
मास्टरपीस है यह पेंटिंग
करीब 1500 वीं सदी में उन्होंने यह मास्टरपीस बनाया था। इसमें दुनिया के रक्षक के दौर पर जीसस की फिगर उकेरी गई है। पेंटिंग में उन्हें नीले रंग के परिधान पहनाए गए हैं। जीसस के बाएं हाथ में क्रिस्टल की गोलाकार वस्तु है और दाहिने हाथ को वह कुछ इस अंदाज में ऊपर उठाए हुए हैं, जैसे आशीर्वाद दे रहे हों।
काफी समय तक रही थी गायब
इस दुर्लभ पेंटिंग के अस्तित्व की खबर साल 2011 में सामने आई, जब इसे इंग्लैंड की नेशनल गैलरी ब्लॉकबस्टर लिओनार्दो एग्जिबिशन में शामिल किया गया। लंबे समय से इस पेंटिंग के होने पर विश्वास तो था, लेकिन सोचा जा रहा था कि शायद यह बेकार हो गई है। यह इंग्लैंड के राजा चार्ल्स I के समय में थी, जहां यह शाही कलेक्शन की लिस्ट में शुमार थी। हालांकि, 1763 से 1900 तक, जबकि इसे कुक संग्रह के लिए प्राप्त किया गया, तब तक यह पेंटिंग गायब रही। 1958 में 45 पाउंड में इस पेंटिंग की नीलामी की गई। इसके बाद एक बार फिर यह पेंटिंग करीब 50 सालों तक गायब रही। 2005 में फिर इसके बारे में पता चला।
इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण पेंटिंग
न्यूयॉर्क में किस्टी में पोस्ट-वॉर एंड कन्टेम्परेरी आर्ट के चेयरमैन लिक गोजर का कहना है कि, यह पेंटिंग इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण कलाकार की सबसे प्रतिष्ठित पेंटिंग है। इस मास्टरपीस को बाजार में लेकर आना एक सम्मान की बात है। ऐसा जीवन में एक बार ही होता है। न्यूयॉर्क में 15 नवंबर को इस पेंटिंग की नीलामी होनी है। अनुमान है कि यह पेंटिंग तकरीबन 100 मिलियन डॉलर में नीलाम होगी।