ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG!ट्रेन में ऐसा सफर देखा है कभी

OMG!ट्रेन में ऐसा सफर देखा है कभी

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ट्रेन के फ्रंट पर सिर्फ वाइपर ब्लेड को पकड़कर एक 23 साल का लड़का लटका हुआ था जबकि 110 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी

Triptiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 25 Sep 2017 06:47 PM

आंखों पर यकीन करना मुश्किल

आंखों पर यकीन करना मुश्किल1 / 2

आस्ट्रेलिया में एक 23 वर्षीय युवक का हैरान कर देने वाला पागलपन सामने आया है। पर्थ में एक युवक बहुत ही तेज गति से दौड़ रही ट्रेन पर लटका हुआ दिखा। इसी बीच सड़क पर कार्य कर रहे एक कर्मचारी ने इस विडियो को बना डाला। इस युवक ने हैरतअंगेज तरीके से लीडरवाइल से लेकर ग्लैंडालॉफ तक इस खतरनाक सफर को पूरा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट अर्थारिटी अलर्ट पर आया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसने भी इस विडियो को देखा वह अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं कर पाया।
झूलता रहा मौत का झूला
यह युवक केवल वाइपर ब्लेड को पकड़कर ट्रेन के फ्रंट में विंडस्क्रीन पर लटका हुआ था। इस वक्त ट्रेन की रफ्तार बहुत ही तेज थी। पर्थ ट्रांसपोर्ट अर्थारिटी के प्रवक्ता डेविड हाइंस ने बताया कि यह एक मौत का खेल था। इतनी तेज स्पीड से दौड़ रही ट्रेन के फ्रंट में लटका युवक अगर नीचे गिरता तो वह मर जाता। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रीटा सैफिओटी ने कहा, लोगों को हमारी रेल लाइन में इस प्रकार के मूखर्तापूर्ण कृत्य नहीं करने चाहिए। 
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या थी युवक की मंशा

क्या थी युवक की मंशा

क्या थी युवक की मंशा2 / 2

जैसे ही ट्रेन ग्लैंडालॉफ स्टेशन पर पहुंची युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की मंशा भी समझ में नहीं आ पा रही है। फिलहाल इसे एक मेंटल केस समझ कर डील किया जा रहा है। युवक को सर चार्ल्स गैर्डनर हॉस्पीटल ले जाया गया है जहां उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।  यह भी सवाल उठ रहे हैं कि युवक के ट्रेन के सामने लटका होने के बाद भी ट्रेन को रोका क्यों नहीं गया। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर का कहना है कि रेल अधिनियम के तहत इस प्रकार का यह पहला मामला है इसलिए रेल एजेंसी के पास इस केस को डील करने के कोई नियम नहीं हैं। उन्होंने कहा इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ट्रेन को क्यों नहीं रोका गया इसकी भी जांच की जाएगी।