ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: शादी में दुल्हन ने पहनी 3.2 Kms लंबी साड़ी, अब हो सकती है जेल

OMG: शादी में दुल्हन ने पहनी 3.2 Kms लंबी साड़ी, अब हो सकती है जेल

श्रीलंका में एक दुल्हन को 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पहनने की वजह से 10 वर्ष की जेल की सजा हो सकती है। दरअसल, जिस समय शादी के लिए दुल्हन ने साड़ी पहनी थी, उस वक्त उसकी साड़ी को कई सौ स्कूली छात्रों ने...

OMG: शादी में दुल्हन ने पहनी 3.2 Kms लंबी साड़ी, अब हो सकती है जेल
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 25 Sep 2017 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका में एक दुल्हन को 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पहनने की वजह से 10 वर्ष की जेल की सजा हो सकती है। दरअसल, जिस समय शादी के लिए दुल्हन ने साड़ी पहनी थी, उस वक्त उसकी साड़ी को कई सौ स्कूली छात्रों ने पकड़ रखी थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कैंडी में शादी के लिए पहनी गई यह साड़ी श्रीलंका में किसी भी दुल्हन द्वारा पहनी गई सबसे लंबी शादी है। दुल्हन जिस समय साड़ी पहनकर सड़क पर चल रही थी, उस दौरान उसका पति भी उसके साथ ही था। 250 बच्चों ने दुल्हन की साड़ी पकड़ी हुई थी और 100 बच्चों ने उन्हें फूल दिए।

ये सभी छात्र-छात्राएं सेंट्रल प्रांत के मुख्यमंत्री सरथ एकान्या के नाम पर स्थित स्कूल से हैं। इस शादी समारोह में मुख्यमंत्री भी चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद थे। 

राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण (एनसीपीए) का कहना है कि चूंकि इस कार्यक्रम में बच्चों से काम करवाया गया, ऐसे में जांच शुरू कर दी गई है। एनसीपीए चेयरमैन मारिनी डी लिवेरा ने कहा, 'हम इस जांच को इसलिए भी कर रहे हैं ताकि ऐसा भविष्य में कोई और न कर सके।'

डी लिवेरा ने कहा कि स्कूल के दौरान बच्चों से साड़ी पकड़वाना एक तरह का काम ही है। यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसके लिए कानून में दस साल की सजा का प्रावधान है। डी लिवेरा ने आगे बताया कि शादी में बाल अधिकारों का पूरी तरह से हनन किया गया है। 

ये भी पढ़ें: रोज नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, ऐसा करने से हो सकती हैं बीमारियां!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें