ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअमेरिका में मिला खतरनाक दोमुंहा सांप, फोटो देखकर चौंक जाएंगे आप

अमेरिका में मिला खतरनाक दोमुंहा सांप, फोटो देखकर चौंक जाएंगे आप

अमेरिका के अर्कांसस शहर में पिछले हफ्ते दोमुंहा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सांप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  इस दोमुंहे सांप की तस्वीर फेसबुक पर तकरीबन 15 हजार से अधिक बार...

अमेरिका में मिला खतरनाक दोमुंहा सांप, फोटो देखकर चौंक जाएंगे आप
वॉशिंगटन, लाइव हिन्दुस्तानWed, 13 Sep 2017 10:07 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के अर्कांसस शहर में पिछले हफ्ते दोमुंहा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सांप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

इस दोमुंहे सांप की तस्वीर फेसबुक पर तकरीबन 15 हजार से अधिक बार शेयर की जा चुकी है। इस सांप के दो सिर हैं। बता दें कि इस तस्वीर को क्विंटन ब्राउन और रॉडनी कैलसो ने क्लिक की थी। 

सोशल मीडिया पर सांप की तस्वीर शेयर करने वाले मार्क यंग ने कहा कि इसका नाम ड्यूस रखा है। वहीं, सापं को बाद में नेचर सेंटर को डोनेट कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सांप की लंबाई 11 इंच की है। मार्क ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि ये तस्वीर पूरी तरह सही है। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने पहले तो इसे फेक तस्वीर बताया लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि ऐसा सांप वास्तव में अमेरिका में पाया गया है तो वे चौंक गए। कुछ लोगों ने इस सांप को खूबसूरत बताया है।

नेचर सेंटर के शिक्षा कार्यक्रम विशेषज्ञ कॉडी वॉकर ने कहा कि पहली नजर में देखने से लगता है कि जैसे दो सांप एक साथ रेंग रहे हों। हालांकि, इन दोमुंहे सांपों की जिंदगी काफी कम होती है। 

ये भी पढ़ें: OMG: सांप से भी ज्यादा जहरीला है ये पौधा, छूने पर हो जाती है ये हालत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें