ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG : खुदाई में निकला 20 फुट लंबा कंकाल, लोगों ने बताया दानव

OMG : खुदाई में निकला 20 फुट लंबा कंकाल, लोगों ने बताया दानव

रूस के एक द्वीप में खुदाई में 20 फुट लंबा बिना सिर वाला कंकाल मिला है जिसे लोग दानव का नाम दे रहे हैं। तस्वीरें हैरान करने वाली हैं-

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 20 Nov 2017 11:26 AM

मिला 20 फुट लंबा दैत्याकार कंकाल

मिला 20 फुट लंबा दैत्याकार कंकाल1 / 2

रूस के एक द्वीप में खुदाई में 20 फुट लंबा बिना सिर वाला कंकाल मिला है जिसे लोग दानव का नाम दे रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इस कंकाल के बारे में बताया है कि यह कंकाल किसी समुद्री जीव का है जिसकी मौत 18वीं शताब्दी में हुई होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, इस जानवर से इंसान को कोई खतरा नहीं होता यानी यह इंसान के लिए डरावना नहीं होता। शायद 18वीं शताब्दी में समुद्री शिकारियों ने इस अजीब जीव का शिकार किया होगा।

तस्वीर में आप साफतौर से देख सकते हैं कि इसकी पसलियां कितनी बड़ी हैं। इन्हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। इस कंकाल में 27 पसलियां और रीड़ की हड्डी की 45 गांठें (कशेरुकाएं) मिली हैं। सिर के अलावा इन कंकाल की अन्य हड्यिां भी मिली हैं जो किसी बहुत ही विशालकाय जानवर का संकेत देती हैं।

वैज्ञानिकों ने बताया समुद्री गाय

वैज्ञानिकों ने बताया समुद्री गाय2 / 2

रूस के वैज्ञानिेकों ने कंकाल के बारे मे बताया है कि यह समुद्री का गाय है जिसकी लंबाई 30 मीटर तक होती है। इसका वजन भी 10 टन तक होता है। 

इस जानवर को अच्छे से तैरना आता है, यह घास भी चरता है और शायद इसी वजह से इसका शिकार हुआ होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि 'समुद्री गाय' को बीच पर उगी घास को चरना काफी पसंद होता है।

एक जीव सिरेनिया नाम के स्तनपाई समूह का सदस्य है।