ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशहादसाः दक्षिणी चीन के ग्वांझू में क्रेन गिरने से सात की मौत, दो घायल

हादसाः दक्षिणी चीन के ग्वांझू में क्रेन गिरने से सात की मौत, दो घायल

दक्षिण चीन के गुवांगझू शहर में निर्माण स्थल पर एक क्रेन के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भवन निर्माण और शहरी विकास के लिए कार्य करने वाले सरकारी...

हादसाः दक्षिणी चीन के ग्वांझू में क्रेन गिरने से सात की मौत, दो घायल
बीजिंग, एजेंसीSun, 23 Jul 2017 09:31 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण चीन के गुवांगझू शहर में निर्माण स्थल पर एक क्रेन के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भवन निर्माण और शहरी विकास के लिए कार्य करने वाले सरकारी संस्था 'कम्यूनिकेंशन्स कंस्ट्रक्सन्स कंपनी लिमिटेड' के दक्षिणी मुख्यालय के निर्माण स्थल पर कल यह क्रेन गिर गया। शहर के हैजू जिला प्रशासन का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना पर प्रतिक्रिया के लिए कंपनी से संपर्क नहीं हो सका है। चीन में कार्य स्थल पर सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यहां प्राय: सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया जाता है। जिला प्रशासन का कहना है कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें