ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: सांप से भी ज्यादा जहरीला है ये पौधा, छूने पर हो जाती है ये हालत

OMG: सांप से भी ज्यादा जहरीला है ये पौधा, छूने पर हो जाती है ये हालत

ब्रिटेन के लंकाशायर में नदी किनारे एक ऐसा पौधा मिला है, जिसे छूते ही हाथों में फफोले पड़ जाते हैं। दरअसल, जाइंट होगवीड नामक यह पौधा काफी विषैला माना गया है।  ब्रिटेन में पहली बार यह पौधा...

OMG: सांप से भी ज्यादा जहरीला है ये पौधा, छूने पर हो जाती है ये हालत
लंदन, लाइव हिन्दुस्तानTue, 12 Sep 2017 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन के लंकाशायर में नदी किनारे एक ऐसा पौधा मिला है, जिसे छूते ही हाथों में फफोले पड़ जाते हैं। दरअसल, जाइंट होगवीड नामक यह पौधा काफी विषैला माना गया है। 

ब्रिटेन में पहली बार यह पौधा 19वीं शताब्दी में मिला था। इसके बाद वह अब कुछ दिनों पहले नदी के किनारे मिला। शहर में रहने वाले एक 11 वर्षीय बच्चे ने इस पौधे को छू लिया, जिसके बाद उसके हाथों में फफोले पड़ गए। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। 

इस जहरीले पौधे का रंग सफेद और हरा है। वहीं, शहर में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि यह पौधा उनके घर के आसपास भी देखा गया है। उन्होंने पड़ोसियों और बच्चों से इस पौधे से दूर रहने के लिए कहा है।

स्थानीय निवासी पीटर नील्सन ने कहा, 'लोगों को इस पौधे के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है। यह बहुत खतरनाक है। इसे रोकने के लिए कुछ करना चाहिए।'

पिछले साल दो स्कूली छात्रों को भी अस्पताल भेजा गया था, जब उनकी स्किन इस पौधे की संपर्क में आ गई थी। बता दें कि यह पौधा रोशनी में किसी स्किन के संपर्क में आने के बाद जहरीला रसायन छोड़ता है। 

अगर छू लिया है यह पौधा, तो करें ये

यदि गलती से भी इस पौधे के संपर्क में आ गए हैं, तो फौरन उसे साबुन और पानी से धुल लें। इसके बाद पास के डॉक्टर को दिखाएं।

ये भी पढ़ें: कभी भूलकर भी न करें इस तरह के लोगों को नमस्कार वरना...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें