ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनेपाल: दिल का दौरा पड़ने के कारण पूर्व पीएम प्रचंड के इकलौते बेटे का निधन 

नेपाल: दिल का दौरा पड़ने के कारण पूर्व पीएम प्रचंड के इकलौते बेटे का निधन 

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (माओवादी—केंद्र) प्रमुख प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रकाश को आज सुबह...

नेपाल: दिल का दौरा पड़ने के कारण पूर्व पीएम प्रचंड के इकलौते बेटे का निधन 
एजेंसी। ,काठमांडूSun, 19 Nov 2017 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (माओवादी—केंद्र) प्रमुख प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रकाश को आज सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। 

माओवादी पार्टी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने भी प्रकाश के निधन की पुष्टि की है। प्रकाश अपने पिता प्रचंड के सचिव और पाटीर् के केंद्रीय सदस्य भी थे। प्रचंड झापा से काठमांडो के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह आगामी चुनावों के अभियान में हिस्सा लेने के लिए गये हुए थे। प्रांतीय और संसदीय चुनावों के पहले चरण के मतदान से दो सप्ताह पहले प्रकाश के निधन की खबर मिली है। प्रकाश की पत्नी बीना दहल भी कंचनपुर जिले से संसद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। प्रचंड के एकलौते बेटे प्रकाश थे। उनकी तीन बेटियां हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें